Flesh trade racket in Aerocity : क्रिसमस एवं नए साल से पहले दिल्ली पुलिस ने एयरोसिटी के एक होटल में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। होटल से पांच महिलाओं सहित छह लोगों को हिरासत में लिया। सूचना मिलने पर एयरोसिटी स्थित एक होटल में पुलिस ने छापा मारा। दिल्ली पुलिस ने कहा कि शनिवार रात एयरोसिटी के एक प्राइवेट होटल में छापा मारा गया। यहां से पांच महिलाओं सहित छह लोगों को पकड़ा गया।
दो होटल के बाहर से पकड़े गए
पुलिस के अनुसार तीन महिलाओं को होटल के कमरे से हिरासत में लिया गया जबकि तीन को होटल के बाहर से पकड़ा गया। मौके पर एक दलाल भी हत्थे चढ़ा। पुलिस का कहना है कि इस बात की सूचना मिली थी कि एक प्राइवेट होटल से देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। इस जानकारी के बाद पुलिस ने होटल पर रेड किया।
कस्टमर बनगर गया था पुलिसकर्मी
इस रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए पुलिसकर्मी को कस्टमर बनाकर भेजा गया। पुलिसकर्मी ने दलाल से संपर्क किया और होटल के कमरे तक पहुंचा। इसके बाद पुलिस की तीन टीमें होटल पहुंचीं और रैकेट का पर्दाफाश किया। जांच में पता चला कि लोग सोशल मीडिया के जरिए एस्कार्ट सर्विस की मांग कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि ये लोग कस्टमर से एक घंटे से लेकर पूरी रात के लिए चार्ज करते थे। लड़कियों की तस्वीरें कस्टमर को भेजी जाती थीं। पुलिस ने होटल को भी नोटिस जारी किया है। पुलिस होटल की भूमिका की भी जांच करेगी।
