क्राइम

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक केस में CBI से हो गया 'भारी मिस्टेक', असली हो गया फरार और नकली गिरफ्तार

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इस मामले में उसने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नीटी पेपर लीक को लेकर गुजरात, बिहार, झारखंड से गिरफ्तारियां हो चुकी है।

Image

नीट पेपर लीक केस में सीबीआई ने गलत शख्स को कर लिया गिरफ्तार

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  1. नीट पेपर लीक में सीबीआई ने किया गलत शख्स को गिरफ्तार
  2. देहरादून से शख्स को किया गया था गिरफ्तार
  3. अब कोर्ट से शख्स को मिली जमानत

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक केस में सीबीआई ने एक बड़ी गलती हो गई है। सीबीआई के हाथ से असली आरोपी निकल गया और उसकी जगह पर अन्य शख्स गिरफ्तार हो गया। जिसके बाद दिल्ली की अदालत से इस शख्स को जमानत दे दी है।

कैसे हो गई सीबीआई से गलती

दरअसल सीबीआई से ये गलती एक जैसा नाम होने से हुई। सीबीआई ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया उसका नाम गंगाधर गुंडे है, जो गुरुग्राम का रहने वाला है, इसी नाम का एक आरोपी भी सीबीआई की लिस्ट में था, जिसपर पेपर लीक केस में शामिल होने का सीबीआई को शक था। अब एक जैसे नाम होने की वजह से इस शख्स को उत्तराखंड में पुलिस ने गिरफ्तार किया और सीबीआई को सौंप दिया। बाद में जाकर सच्चाई का पता चला।

देहरादून से हुई थी गिरफ्तारी

सीबीआई ने घोटाले गंगाधर गुंडे नामक शख्स को तब गिरफ्तार किया था, जब वो मसूरी जा रहा था। TOI के अनुसार आरोपी को पकड़ने में सीबीआई की मदद करने वाले देहरादून पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि "गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान गंगाधर गुंडे के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 60 साल है।" उन्होंने बताया, "25 जून को पुलिस को सीबीआई अधिकारियों से सूचना मिली थी कि नीट-यूजी पेपर लीक घोटाले के आरोपियों में से एक गुंडे देहरादून में है। इनपुट के आधार पर, हमने उसे ट्रैक किया, जब वह अपने परिवार के साथ मसूरी घूमने जा रहा था।"

नीट पेपर लीक केस

नीट प्रवेश परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों द्वारा देशभर में किए गए आक्रोश के बाद सीबीआई ने जांच अपने हाथ में ले ली है। इस जांच के तहत सीबीआई ने अब तक मामले में छह एफआईआर दर्ज की हैं। बिहार में एक एफआईआर पेपर लीक से संबंधित है, जबकि गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में अन्य एफआईआर परीक्षा के दौरान नकल और नकल के मामलों से संबंधित हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article