अनुज मिश्रा की रिपोर्ट-
मेट्रोमोनियल साइट पर तलाकशुदा महिलाओं को झांसा देकर अपने आपको किसी कंपनी का ओनर या जनरल मैनेजर बताकर पहले उनसे दोस्ती करने और फिर शादी का झांसा देकर लाखों की ज्वेलरी समान और एटीएम से कैश निकालकर चीटिंग करने वाले एक हाईप्रोफाइल आरोपी को आईजीआई एयरपोर्ट की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान अंशुल जैन के रूप में हुई है यह दुबई रिटर्न है फराटे दार इंग्लिश बोलता है और फाइनेंस में एमबीए की पढ़ाई भी कर चुका है इसे बेंगलुरु की रहने वाली एक एयर होस्टेस के साथ दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर चीटिंग के मामले में पुलिस ने गोवा में छापा मारकर गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है।
डीसीपी ने बताया कि मई के पहले सप्ताह में पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत की थी कि उनका करीब 18 लाख का गोल्ड, ज्वेलरी, सामान एटीएम कार्ड आदि लेकर एक शख्स भाग गया है। जिसने पीड़िता को शादी की एक फंक्शन के लिए दिल्ली बुलाया था।
पुलिस टीम गोवा पहुंचकर उसे दबोचने में कामयाब
एसीपी वीरेंद्र मोर की देखरेख में एसएचओ यशपाल, सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह की टीम ने मामले की छानबीन शुरू की और टेक्निकल सर्विलांस से जांच करती हुई पुलिस टीम 10 दिनों तक छानबीन करती रही और आखिरकार अंशुल जैन के बारे में पता चल गया। पुलिस टीम गोवा पहुंचकर उसे दबोचने में कामयाब हो गई। पुलिस ने पीड़ित महिला का सामान और ज्वेलरी बरामद कर लिया। और भी जो महंगी गिफ्ट आइटम पीड़ित महिला शादी में गेस्ट को देने के लिए लाई थी उसकी बरामदगी होनी अभी बाकी है।
इसके ऊपर गुड़गांव में भी एफआईआर दर्ज है
अंशुल जैन पर पहले भी उदयपुर में इसी तरह का एकएफआई आर दर्ज है। जिसमें इसने एक तलाकशुदा एयर होस्टेस के साथ इसी तरह की चीटिंग की वारदात को अंजाम दिया था। उस महिला को होटल में छोड़कर सामान लेकर फरार हो गया था। इसके ऊपर गुड़गांव में भी एफआईआर दर्ज है। जिस गाड़ी से यह सामान लेकर भागा था, वह गाड़ी गुरुग्राम से चोरी की निकली। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि यह बहुत सी लड़कियों के संपर्क में है। चीटिंग के पैसे से यह अपनी लग्जरी लाइफ को जीता है और मेट्रोमोनियल साइट के जरिए तलाकशुदा महिलाओं को टारगेट करके उनसे लाखों की चीटिंग करता है।

Delhi's high profile cheater
इसने एयर होस्टेस को शादी का झांसा दिया था
आमतौर पर महिला कंप्लेंट करने से बचती है, जिसका इसे फायदा भी होता है। इस मामले में भी इसने एयर होस्टेस को शादी का झांसा दिया था और अपने परिवार से मिलाने के लिए दिल्ली बुलाया था। एयर होस्टेस आरोपी के रिश्तेदारों के लिए महंगे गिफ्ट लेकर आई थी और शादी के फंक्शन को अटेंड करने के लिए ज्वैलरी पहनकर भी आई थी। जैसे ही वह सारा सामान बैग इसके गाड़ी में रखी इसने गाड़ी को पंक्चर होने का बहाना बनाकर एयर होस्टेस को गाड़ी से उतारा और कार लेकर फरार हो गया जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत की थी।
