East Champaran Crime News: उस बच्ची का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने एक जोड़े को आपत्तिजनक हालात में देख लिया था। उस कसूर का खामियाजा उसे अस्पताल में भर्ती होकर चुकाना पड़ रहा है। मामला बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना का है। प्रेमी और प्रेमिका एक दूसरे के साथ प्राइवेट पल बिता रहे थे कि उस पीड़ित ने देख लिया। प्रेमी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। प्रेमी को लगा कि वो बच्ची मर चुकी है लिहाज उसकी शरीर को पत्तों से ढक कर फरार हो गया। किसी राहगीर ने नाबालिग लड़की को देखा और उसके परिवार को जानकारी दी।
मुजफ्फरपुर में भर्ती है नाबालिग
परिवार ने पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद बच्ची को मोतिहारी के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन बाद में बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर किया गया। पुलिस के मुताबिक श्रीपुर भटवलिया की यह घटना है। पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि है कि वो घास काटने के लिए खेत गई हुई थी। उसने गांव के ही एक युवक और युवती को बातचीत करते देख लिया। इससे नाराज युवती ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
पुलिस को तहरीर का इंतजार
पुलिस के मुताबिक खून बहता देख युवती मौके से फरार हो गई। लेकिन कुछ स्थानीय लोगों की नजर पड़ी और उसे सुगौली सीएचसी लेकर पहुंचे। लेकिन बाद में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि गंभीरता को देखते हुए उसे मुजफ्फरपुर भेजा गया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तरफ से अभी लिखित में तहरीर नहीं मिली है। लिखित में तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
