क्राइम

Old Man: दिल्ली एयरपोर्ट पर बुजुर्ग बनकर कनाडा जा रहा था 24 साल का युवक, ऐसे खुल गई पोल

CISF Nabs 24 Year Old Man at IGI: दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से CISF ने एक 24 साल के युवक को गिरफ्तार किया है, जो 67 साल का वरिष्ठ नागरिक बनकर कनाडा जाने की तैयारी कर रहा था

Image

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से CISF ने एक 24 साल के युवक को गिरफ्तार किया

CISF Nabs 24 Year Old Man at IGI Delhi: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 24 वर्षीय युवक को पकड़ा गया है जो कथित तौर पर बुजुर्ग का हुलिया बनाकर कनाडा जा रहा था।उन्होंने बताया कि बाल और दाढ़ी रंगकर पहुंचे यात्री गुरु सेवक सिंह को मंगलवार शाम इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर रोका गया और उसे दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया।

अधिकारी के अनुसार संदिग्ध गतिविधियों के चलते सीआईएसएफ कर्मियों ने पहले उस व्यक्ति की जांच की। उसने पहचान पत्र के तौर पर पासपोर्ट को प्रस्तुत करते हुए खुद को 67 वर्षीय रशविंदर सिंह सहोता बताया। अधिकारी ने बताया कि उसे मंगलवार को दिल्ली से उड़ान भरने वाले एयर कनाडा के विमान में सवार होना था।

बाल और दाढ़ी सफेद रंगवा ली थी और बुजुर्ग दिखने के लिए चश्मा भी पहना हुआ था

उन्होंने कहा, 'उस व्यक्ति की शक्ल, आवाज और त्वचा की बनावट पासपोर्ट में दिए गए विवरण से भिन्न और काफी कम उम्र वाले युवक की थी। नजदीक से देखने पर पता चला कि उसने अपने बाल और दाढ़ी सफेद रंगवा ली थी और बुजुर्ग दिखने के लिए चश्मा भी पहना हुआ था।'

यात्री ने अपनी सही पहचान 24 साल के गुरु सेवक सिंह बताई

अधिकारी ने बताया कि आगे पूछताछ में यात्री ने अपनी सही पहचान 24 साल के गुरु सेवक सिंह बताई। उसके मोबाइल फोन में इसी नाम के पासपोर्ट की फोटो भी मिली। उन्होंने बताया कि चूंकि मामला जाली पासपोर्ट और दूसरे का भेष धरने का था, इसलिए यात्री को उसके सामान के साथ कानूनी कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article