Salman Khan Video: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) का मजाकिया अंदाज एक बार फिर चर्चा में है। आईफा 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने शाहिद कपूर को लेकर ऐसी बात कह दी कि वहां मौजूद लोग हंसने लगे। खास बात यह रही कि इस दौरान करीना कपूर खान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। दरअसल, शाहिद ने स्टेज को छूकर सम्मान जताया था। इस पर सलमान ने चुटकी लेते हुए ऐसी बात कह दी है कि वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। अब इस मजेदार पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस खूब मजे ले रहे हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Sourav Ganguly के विरोध के बावजूद रिलीज होगी 'दूसरा', दिल्ली हाई कोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार)
सलमान खान ने किया मजाक
दरअसल, इवेंट में जब शाहिद कपूर स्टेज पर पहुंचे, तो उन्होंने सम्मान के तौर पर स्टेज को छूकर अभिवादन किया। शाहिद की इस हरकत पर सलमान खान ने तुरंत मजाक कर दिया। उन्होंने कहा, “इन्होंने मेरे पैर नहीं छुए, स्टेज को छुआ इन्होंने।” सलमान की यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग और मीडिया के लोग हंस पड़े। सलमान खान की इस मजेदार टिप्पणी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का माहौल खुशनुमा बना दिया। वहीं, करीना कपूर खान भी इस बातचीत का आनंद लेती नजर आईं। कार्यक्रम का यह वीडियो अब इंटरनेट पर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर लोग सलमान के मजाकिया अंदाज और करीना के रिएक्शन पर ध्यान दे रहे हैं।
काम की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म ‘मॉन्स्टर’ में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन वामशी पैडिपल्ली कर रहे हैं और दिल राजू इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ नयनतारा भी दिखाई देंगी। यह फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होने वाली है। बताते चलें कि बीते दिन आईफा से एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें करीना कपूर खान और शाहिद कपूर साथ नजर आए थे। इस दौरान का वीडियो हर जगह वायरल हो रहा है। क्लिप में शाहिद और करीना एक दूसरे को गले लगाते दिखाई दे रहे है। लोग इस क्लिप पर जकमर रिएक्ट कर रहे हैं।
