delhi women murder: देश की राजधानी दिल्ली से एक जघन्य क्राइम की घटना सामने आई है, बताते हैं कि सराय काले खां इलाके में पॉलिथीन में एक महिला की लाश के टुकड़े मिले हैं, इसमें खोपड़ी, कमर के नीचे का हिस्सा, कटा हुआ हाथ और हाथ का एक पंजा मिलने से सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत हो गई है।
बताया जा रहा है कि हत्या करने के बाद लाश के कई टुकड़े किए गए, जिसके बाद उसे ठिकाने लगाने के लिए प्लास्टिक पॉलीथिन में डालकर उसे फेंक दिया गया,वहीं जब बदबू आने लगी तभी पुलिस को जानकारी दी गई, सराय काले खां बस स्टैंड के पास से लाश मिली पब्लिक ने पुलिस को फोन किया।
पॉलीथिन में महिला के शरीर के कई टुकड़े मिले
सन लाइट कॉलोनी थाने की पुलिस को दोपहर में जानकारी मिली, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पॉलीथिन को खोला तो उसमें महिला के शरीर के कई टुकड़े मिले, सफेद कलर की पॉलीथिन में लेडी की खोपड़ी, एक हिप्स का हिस्सा, बाजू का हिस्सा और एक हाथ का पंजा मिला है
श्रद्धा वालकर हत्याकांड की यादें ताजा
अभी तक पुलिस, लाश की पहचान नहीं कर पाई है, वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और FSL की टीम ने स्पॉट का मुआयना किया और एविडेन्स इकठ्ठा किए है, वहीं मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए लोकल पुलिस और क्राइम ब्रांच को लगाया गया है, इस घटना ने श्रद्धा वालकर हत्याकांड की यादें ताजा करा दी हैं।
दिल्ली के महरौली में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई थी
युवक आफताब अमीन पूनावाला ने सहमति संबंधों में रह रही युवती श्रृद्धा वाकर की हत्या कर उसके शव के करीब 35 टुकड़े कर दिए उसने शव के टुकड़े घर के बाथरूम में किए और टुकड़ों को धोकर पॉलिथीन में पैक कर फ्रीज में रख दिया। वह बैग में शव एक टुकड़े को रखता था और जंगल में फेंक कर आता। इस तरह वह करीब 22 दिन शव के टुकड़ों को फेंकता रहा।
आफताब 22 दिनों तक शव के साथ घर में रहा
वह हर रात दो बजे टुकड़ों को महरौली के जंगलों में फेंकने जाता था। महरौली पुलिस ने करीब छह महीने बाद जब आरोपी युवक को गिरफ्तार किया तो उसने ये सनसनीखेज खुलासा किया था।
