क्राइम

गैंगस्टर छोटा राजन की मुसीबतों में इजाफा, अदालत ने 2001 में जया शेट्टी की हत्या मामले में ठहराया दोषी

अदालत ने गैंगस्टर छोटा राजन को 2001 में जया शेट्टी की हत्या के मामले में दोषी ठहराया।

Image

छोटा राजन दोषी करार

Chhota Rajan: जेल में बंद गैंग्स्टर छोटा राजन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अदालत ने गैंगस्टर छोटा राजन को 2001 में मुंबई में हुई होटल कारोबारी जया शेट्टी की हत्या के मामले में दोषी ठहराया है। 23 साल पुराने मामले में आज मुंबई की विशेष अदालत ने छोटा राजन को दोषी ठहराया और आज ही सजा का भी ऐलान होगा।

क्या था पूरा मामला

महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामलों के विशेष न्यायाधीश एएम पाटिल ने राजन को हत्या के लिए दोषी ठहराया। जया शेट्टी मध्य मुंबई के गामदेवी में गोल्डन क्राउन होटल की मालकिन थीं। छोटा राजन गिरोह से जबरन वसूली की धमकियों का सामना कर रही जया शेट्टी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गिरोह के दो गुर्गो ने 4 मई 2001 को होटल की पहली मंजिल पर जया शेट्टी का मर्डर किया था।

छोटा राजन गिरोह से जबरन वसूली की धमकी मिलने की सूचना के बाद होटल व्यवसायी जया को पुलिस ने सुरक्षा भी प्रदान की थी। हालांकि, हमले से दो महीने पहले उनके अनुरोध पर सुरक्षा वापस ले ली गई थी। इसी का फायदा राजन गैंग ने उठाया और 4 मई की उनकी हत्या कर दी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article