क्राइम

फरीदाबाद में 11वीं के छात्र की हत्या से मचा हड़कंप, सरेराह 14 बार घोंपा गया चाकू

Faridabad Crime: रियाणा के फरीदाबाद के एक बाजार में ग्यारहवीं कक्षा के एक छात्र की चाकू घोंपकर हत्या करने के आरोप में दस व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। बता दें कि अंशुल की बहन अंजलि की शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज करके माथुर और धामा समेत 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच की जा रही है।

Image

फरीदाबाद में छात्र की हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Faridabad Crime: रियाणा के फरीदाबाद के एक बाजार में ग्यारहवीं कक्षा के एक छात्र की चाकू घोंपकर हत्या करने के आरोप में दस व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। छात्र के परिवार ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस पर आरोप लगाया, जब उन्होंने कुछ दिनों पहले अंशुल को जान से मारने की धमकियां इंस्टाग्राम पर मिलने की शिकायत की थी तो पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया था और मामले को टाल दिया था।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अंशुल की बहन अंजलि ने घटना के बारे में पुलिस को बताया और कहा कि कुछ दिन पहले उसके भाई की आरोपियों से बहस हुई थी। सूत्रों के अनुसार, अंजलि ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को जब वे बाजार गए थे, तभी आरोपी हिमांशु माथुर और रोहित धामा ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर अंशुल पर लाठी-डंडों और चाकुओं से हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि यह देखकर अंजलि और कुछ स्थानीय लोग अंशुल की मदद के लिए दौड़े और उसे अस्पताल ले गए, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अंशुल पर चाकू से 14 वार किये गए थे।

पुलिस के अनुसार, अंशुल के दोस्त अनमोल ने उन्हें बताया कि आरोपी बसलेवा कॉलोनी में मादक पदार्थ बेचते थे। पुलिस के अनुसार अनमोल ने पुलिस को बताया कि आरोपी अक्सर इलाके की लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार करते थे।

मामले की जांच में जुटे अधिकारी

पुलिस के अनुसार, अनमोल ने उन्हें बताया कि कुछ दिन पहले अंशुल और आरोपियों के बीच कथित तौर पर बहस हुई थी। पुलिस के अनुसार, अनमोल ने उन्हें बताया कि बदला लेने के लिए आरोपियों ने अंशुल की हत्या कर दी। अंजलि की शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज करके माथुर और धामा समेत 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच की जा रही है।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article