क्राइम

शाहजहांपुर में बीजेपी नेता के खिलाफ केस, डॉक्टर को धमकाने का मामला

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 03:25 PM IST

शाहजहांपुर में बीजेपी के एक नेता के खिलाफ डॉक्टर के धमकाने के मामले में केस दर्ज किया गया है।

Image

डॉक्टर को धमकाने के केस में शिकायत

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्टर को धमकाने और उस पर बंदूक तानने के आरोप में भाजपा के एक नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।शहर के एएसपी संजय कुमार ने बताया कि रविवार मध्यरात्रि को डॉक्टर करण गुप्ता सरकारी मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी पर थे, तभी सीने में दर्द की शिकायत लेकर अंशुल अग्निहोत्री अस्पताल पहुंचे। उनको ईसीजी के लिए भेजा गया।शुरुआती जांच में पता चला कि इस दौरान भाजपा की महानगर यूनिट के उपाध्यक्ष राजकमल बाजपेयी वहां पहुंचे और हंगामा करने लगे।एएसपी ने कहा कि बाजपेयी ने कथित तौर पर डॉक्टर की गर्दन पकड़ ली, उसके साथ मारपीट की और बंदूक भी तान दी।हालांकि भाजपा नेता ने कहा कि मरीज के उसे अस्पताल बुलाया था, क्योंकि उसे उचित इलाज नहीं मिल रहा था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article