क्राइम

Meerut: शादी का दबाव बनाने पर प्रेग्नेंट महिला को ईंट से पीट-पीटकर मार डाला, दोस्तों संग प्रेमी ने रची साजिश

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 6, 2023, 10:54 AM IST

Meerut News: पुलिस का कहना है कि इस दौरान रामबीरी गर्भवती हो गई और वह शादी के लिए आदेश पर दबाव बनाने लगी। इससे आदेश परेशान रहने लगा और फिर उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या करने की साजिश रची। गत दो जुलाई को उसने रामबीरी को अपने घर मिलने के लिए बुलाया।

Image

मेरठ में महिला की हत्या।

Photo : BCCL

Meerut News: मेरठ में एक गर्भवती महिला की हत्या मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी और चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। तीन दिन पहले महिला का शव एक खेत में मिला था। पुलिस का कहना है कि आरोपी आदेश ने बताया है कि उसने अपने दोस्तों के साथ रामबीरी की हत्या की। उन्होंने पत्थर से रामबीरी के सिर पर वार किया और हत्या करने के बाद शव को खेत में छोड़कर फरार हो गए। महिला की शादी 2015 में हुई थी।

2015 में महिला की हुई शादी

रिपोर्टों के मुताबिक शव मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस में रामबीरी की हत्या की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार रामबीरी की शादी 2015 में विनोद से हुई। हालांकि, शादी के एक साल बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद रामबीरी की मुलाकात आदेश से हुई और दोनों रिश्ते में आ गए।

प्रेग्नेंट होने पर शादी के लिए दबाव बनाया

पुलिस का कहना है कि इस दौरान रामबीरी गर्भवती हो गई और वह शादी के लिए आदेश पर दबाव बनाने लगी। इससे आदेश परेशान रहने लगा और फिर उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या करने की साजिश रची। गत दो जुलाई को उसने रामबीरी को अपने घर मिलने के लिए बुलाया। घर पर पहले से मौजूद आदेश और उसके दोस्तों ने ईंट से पीट-पीटकर रामबीरी की हत्या कर दी और फिर उसके शव को खेत में छोड़कर भाग गए।

पुलिस ने महिला की हत्या दो जुलाई को होने की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक महिला और आरोपी रिलेशनशिप में थे। हत्या मामले में अन्य आरोपियों की पहचान दीपक, आर्यन, संदीप और रोहित के रूप में हुई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article