क्राइम

बिहार: पत्नी ने पति को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, मामला जानकर चौंक उठेंगे

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 11, 2023, 04:25 PM IST

मृतक शख्स की दोनों पत्नियां फरार हो गई थीं लेकिन पुलिस ने दोनों को गड़खा बाजार से निकलने के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

Image

Murder

Photo : iStock

Bihar Crime News: सारण में रविवार को एक महिला ने अपने पति को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना सारण जिला के भेल्दी थाना क्षेत्र स्थित बेदवलिया गांव की है। पटना ले जाने के दौरान घायल पति की मौत हो गई । बताया जाता है कि घायल आलमगीर अंसारी ने दो शादी की थी और दोनों पत्नी को साथ रखता था।

पहली पत्नी ने मारा

पहली पत्नी का नाम सलमा खातून है जिसने चाकू मारकर पति को घायल किया है। दूसरी पत्नी का नाम अमीना खातून है जो घटना के दौरान मौके पर मौजूद थी। आरोपी पत्नी ने बताया कि आलमगीर ने भरण पोषण पर बात करने के लिए दोनों पत्नियों को बुलाया था। लेकिन जैसे ही दोनों पहुंचे मारपीट पर उतारू हो गया। खुद को बचाने के लिए उसने चाकू का इस्तेमाल किया।

दोनों पत्नियां आलमगीर की मौत की खबर सुनकर फरार हो गई थीं लेकिन पुलिस ने दोनों को गड़खा बाजार से निकलने के दौरान गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article