क्राइम

Bihar Crime News: प्रेमी को सबक सिखाना चाहती थी प्रेमिका, खेली ऐसा खेल कि पुलिस भी गई उलझ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 3, 2023, 09:00 PM IST

Bihar Crime News: पटना के डकबंगला चौराहे इलाके में रहने वाली एक लड़की ने पटना पुलिस के पास शिकायत दर्ज कर कहा कि एक शख्स ने उसका उत्पीड़न किया है। पुलिस को जब शिकायत मिली तो उसने शख्स को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ करने लगी।

Image

पटना में फर्जी उत्पीड़न का मामला आया सामने (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

Bihar Crime News: बिहार की राजधानीपटना में एक लड़की ने ऐसी साजिश रची कि पुलिस और उसका प्रेमी दोनों उलझ कर रहे गए। सच्चाई जब पता चली तो पुलिस भी हैरान रह गई।

क्या लगा आरोप

पटना के डकबंगला चौराहे इलाके में रहने वाली एक लड़की ने पटना पुलिस के पास शिकायत दर्ज कर कहा कि एक शख्स ने उसका उत्पीड़न किया है। पुलिस को जब शिकायत मिली तो उसने शख्स को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ करने लगी। इसी बीच पता चला कि आरोपी तो उसी लड़की का प्रेमी है।

लड़के ने खोला राज

दरअसल हुआ यूं कि लड़की के साथ उसके प्रेमी का विवाद हो गया था। लड़की अपने प्रेमी को सबक सिखाना चाहती थी, इसलिए उसने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करा दी, पुलिस ने जब लड़के को गिरफ्तार किया तब उसी लड़के ने बताया कि असलियत में उसने लड़की का उत्पीड़न नहीं किया है, उन दोनों के बीच तो प्रेम संबंध है।

क्या बोली लड़की

फिर लड़की से पूछताछ करने पर पता चला कि वह अपने प्रेमी को सबक सिखाना चाहती थी। इसलिए शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद, घटना की वास्तविकता जानने के बाद, पुलिस ने तुरंत उस व्यक्ति को रिहा कर दिया। पुलिस ने लड़की को भविष्य में झूठे आरोप न लगाने की भी सलाह दी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article