देश

Mahoba Muslim Girl: प्यार में शबाना बन गई रजनी, हिंदू प्रेमी से शादी के लिए छोड़ा मुस्लिम धर्म; मंदिर में लिए सात फेरे

Mahoba Muslim Girl: यूपी के महोबा की रहने वाली शबाना अब रजनी बन गई हैं। शबाना अपने प्रेमी बबलू की खातिर मुस्लिम से हिंदू बन गईं। दोनों बालिग हैं और दोनों ही एक दूसरे से पिछले 4 साल से प्यार करते हैं।

Mahoba Muslim Girl: यूपी के महोबा में एक मुस्लिम लड़की ने शादी के लिए हिंदू धर्म अपना लिया है। महोबा की शबना, अपने प्रेमी बबलू के लिए रजनी बन गई और मंदिर में सात फेरे ले लिए। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

4 साल से था दोनों के बीच संबंध

यूपी के महोबा की रहने वाली शबाना अब रजनी बन गई हैं। शबाना अपने प्रेमी बबलू की खातिर मुस्लिम से हिंदू बन गईं। दोनों बालिग हैं और दोनों ही एक दूसरे से पिछले 4 साल से प्यार करते हैं। शादी में दोनों का धर्म आड़े रह रहा था। यह प्रेमी जोड़ा शादी तो करना चाहता था, लेकिन अलग-अलग धर्म की वजह से इसमें देरी हो रही थी।

परिवार वाले रहे मौजूद

जिसके बाद आखिरकार शबाना ने हिंदू धर्म अपनाने की ठानी और मंदिर में बबूल से शादी रचा ली। दोनों की बाकायदा हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी हुई। दोनों ने परिजनों की रजामंदी से ये शादी की। इस दौरान मंदिर में सात फेरे लेने के बाद परिवार वालों ने दोनों को आशीर्वाद दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article