क्राइम

Atique Ahmed: अतीक बोलेगा, सबके सामने जुर्म कुबूलेगा ! 'तांगेवाले' का बेटा कैसे बना अरबपति-video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 19, 2023, 09:50 PM IST

Atique Ahmed background: यूपी के प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या के बाद से माफिया अतीक अहमद पर कार्रवाई जारी है, यहां जानिए कैसे अतीक अहमद कैसे कुख्यात माफिया बना और क्या है उसका बैकग्राउंड

Image

माफिया अतीक अहमद पर कार्रवाई जारी है

Uttar Pradesh में हुए Umesh Pal Murder Case के बाद से ही CM Yogi का माफिया और अपराधियों के खिलाफ रुख कड़ा हो गया है गौर हो कि उमेश हत्याकांड के 24 दिन बीत चुके हैं इस हत्याकांड के दो आरोपी एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं, वहीं एक घायल है जबकि तीन आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चल चुका है जबकि पांच आरोपियों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम घोषित किया जा चुका है।

बता दें कि CM Yogi ने Atique Ahmed और उसके परिवार पर बुलडोजर कार्रवाई करते हुए कईयों के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया है। हालांकि अभी अभी Atique की पत्नी, भाई और बेटों को तलाश जारी है।

बताते हैं कि अतीक अहमद को पूछताछ के लिए गुजरात की साबरमती जेल से यूपी लाने की तैयारी है वहीं अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन पर भी 25 हजार का इनाम है उधर दो नाबालिग बेटे बाल सुधार गृह भेज दिए गए हैं और भाई अशरफ की बरेली जेल में लगातार रेड चल रही है यानी अतीक का पूरा परिवार और गैंग ठोकरे खाता दिख रहा है इससे अतीक के हौसले पस्त हैं।

अतीक के बेटों से भी जनता परेशान

ना सिर्फ अतीक अहमद बल्कि उसके बेटों के खौफ से लोग परेशान थे। अतीक के पांचों बेटे शहर प्रतिष्ठित सेंट जोसेफ स्कूल में पढ़ते थे, लेकिन स्कूल में अतीक के बेटों की दबंगई से स्कूल प्रशासन खौफ में रहता था। प्रयागराज में सिर्फ अतीक अहमद से ही लोग परेशान नहीं थे, बल्कि उसके बेटों से भी जनता परेशान थी।

अक्सर वो मारपीट किया करते थे

जिस स्कूल-कॉलेज में उसके बेटे पढ़ते थे, वहां अक्सर वो मारपीट किया करते थे। यहां सिर्फ छात्र ही नहीं बल्कि कॉलेज का प्रशासन भी अतीक के बेटों से परेशान रहता था। अतीक के तीसरे नंबर का बेटा- असद, जो उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी है, वो कॉलेज के दिनों में गुंडागर्दी के लिए कुख्यात था। एक बार जब असद की टीम खेल में हार गई थी, तब उसने विरोधी टीम के सदस्यों को जमकर पीटा था। बचाने आए कर्मचारियों को भी उसने पीटा था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article