क्राइम

Video: सिर्फ अतीक अहमद ही नहीं उसका बेटा भी है 'कुख्यात', स्कूल के दिनों से ही गुनाह में रहा है लिप्त

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 18, 2023, 10:11 PM IST

अतीक अहमद का बेटा असद उमेश पाल मर्डर केस में आरोपी है। इस शूट आउट में अतीक के इस बेटे ने जमकर गोलियां बरसाईं थीं।

माफिया डॉन अतीक अहमद के गुनाहों की परत दर परत खुलती जा रही है। ना सिर्फ अतीक अहमद बल्कि उसके बेटों के खौफ से लोग परेशान थे। अतीक के पांचों बेटे शहर प्रतिष्ठित सेंट जोसेफ स्कूल में पढ़ते थे, लेकिन स्कूल में अतीक के बेटों की दबंगई से स्कूल प्रशासन खौफ में रहता था।

प्रयागराज में सिर्फ अतीक अहमद से ही लोग परेशान नहीं थे, बल्कि उसके बेटों से भी जनता परेशान थी। जिस स्कूल-कॉलेज में उसके बेटे पढ़ते थे, वहां अक्सर वो मारपीट किया करते थे। यहां सिर्फ छात्र ही नहीं बल्कि कॉलेज का प्रशासन भी अतीक के बेटों से परेशान रहता था।

अतीक के तीसरे नंबर का बेटा- असद, जो उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी है, वो कॉलेज के दिनों में गुंडागर्दी के लिए कुख्यात था। एक बार जब असद की टीम खेल में हार गई थी, तब उसने विरोधी टीम के सदस्यों को जमकर पीटा था। बचाने आए कर्मचारियों को भी उसने पीटा था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article