क्राइम

बेटे के गाली-गलौच से ऐसी परेशान हुई मां कि काट दिया गला, फिर खुद पहुंच गई पुलिस के पास

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 5, 2024, 11:22 PM IST

लगातार अपशब्दों का सामना करने से तंग आ चुकी 55 वर्षाय एक महिला ने 35 साल के अपने बेटे की हत्या कर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

Image

मां ने की बेटे की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

एक मां अपने ही बेटे के हरकतों से इतनी परेशान हो गई कि उसकी हत्या ही कर दी। इतनी ही नहीं महिला ने हत्या करके न तो लाश को ठिकाने लगाया और न ही हत्या करके भागी। बल्कि वो आराम से थाने पहुंची और पुलिस से कही कि उसने अपने बेटे की हत्या कर दी है, उसे गिरफ्तार कर ले।

असम में मां ने की बेटे की हत्या

IANS की रिपोर्ट के अनुसार घटना असम के डिब्रूगढ़ जिले की है। जहां लगातार अपशब्दों का सामना करने से तंग आ चुकी 55 वर्षाय एक महिला ने 35 साल के अपने बेटे की हत्या कर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। घटना गुरुवार रात जिले के घुगुलोनी बोंगाली इलाके में हुई। कंजुलता गोगोई नाम की महिला ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने से पहले अपने बेटे की छूरे से काटकर हत्या कर दी।

मां को पीटता था बेटा

परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि कंजुलता के पति की मृत्यु के बाद से उसका बेटा बाबा गोगोई उसे बार-बार प्रताड़ित करता था। उसने पहले भी कई बार उनके साथ इस मामले पर बात की थी। परिवार के एक सदस्य ने दावा किया- "गोगोई लगभग हर रात अपनी मां को गाली देता था और पीटता था। गुरुवार की रात बात बहुत आगे बढ़ गई और उसने आत्मरक्षा में उसे मार डाला।"

हिरासत में मां

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद बाबा गोगोई को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डिब्रूगढ़ जिले के एएसपी सिजल अग्रवाल ने कहा कि कंजुलता को उसके बेटे की हत्या के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article