पटना

तिलक के बाद हल्दी और हल्दी के बाद होनी थी शादी, तभी लड़की गई भाग, प्रेमी से लिया ब्याह रचा; पुलिस ने पकड़ा तो चिपक गए दोनों

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 4, 2024, 11:08 PM IST

Bihar Love Affair: लड़की भागकर अपने प्रेमी के पास पहुंची और दोनों शादी कर लिया, लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। इधर जब लड़की घर से गायब दिखी तो परिजनों से पुलिस में शिकायत कर दी।

Image

बिहार में शादी से पहले प्रेमी के साथ भागी लड़की

Bihar Love Affair: बिहार में एक जिला है जमुई, यहां से ऐसी हैरअतअंगेज घटना सामने आई है, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया है। प्रेम प्रसंग का यह मामला जमुई के बरहट थाने का है। यहां एक परिवार बेटी की शादी की तैयारियों में जुटा था। शादी तय हो चुकी थी, तिलक हो गया था, बारात आने की तैयारी थी, तभी एक रात लड़की घर से भाग गई।

प्रेमी के पास भागकर पहुंची लड़की

लड़की भागकर अपने प्रेमी के पास पहुंची और दोनों शादी कर लिया, लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। इधर जब लड़की घर से गायब दिखी तो परिजनों से पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने तलाश की, पता चला कि लड़की अपने प्रेमी के साथ धुनियामारण गांव में छिपी है। पुलिस जब पहुंची तब प्रेम का एक अलग ही रूप देखने को मिला।

पुलिस के सामने एक दूसरे से चिपके

पुलिस और लोगों के सामने दोनों प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे लिपट गए। ऐसे लिपटे की पुलिस भी नहीं छुड़ा सकी। जमकर हाई वोल्टेड ड्रामा हुआ। दोनों का एक ही बात कह रहे थे, मर जाएंगे लेकिन साथ नहीं छोड़ेंगे। पुलिस कोशिश करती रही, बाद में किसी तरह समझाने के बाद दोनों अलग हुए और पुलिस से बात करने के लिए तैयार हुए।

प्रेमी के साथ लड़की

किसी तरह से जब ये दोनों माने तो पुलिस ने इनका बयान लिया। जहां जोड़े ने बताया कि वो बालिग हैं और साथ रहना चाहते हैं। जिसके बाद लड़की के घर वाले भी कुछ नहीं कर सके और लड़की को पुलिस ने प्रेमी के साथ जाने दिया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article