क्राइम

Assam Home Secretary Suicide: असम के गृह सचिव ने की आत्महत्या, हॉस्पिटल में पत्नी की मौत के बाद खुद को मारी गोली

Assam Home Secretary Suicide: असम से मंगलवार को बड़ी खबर सामने आई, असम सरकार के गृह और राजनीतिक विभागों के सचिव शिलादित्य चेतिया ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Image

असम सरकार के गृह सचिव शिलादित्य चेतिया की गुवाहाटी में आत्महत्या से मौत (फाइल फोटो)

असम सरकार के गृह और राजनीतिक विभागों के सचिव शिलादित्य चेतिया की मंगलवार को गुवाहाटी में कथित तौर पर आत्महत्या से मौत हो गई। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, चेतिया ने पिस्तौल से खुद को सिर में गोली मार ली, चेतिया को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

राज्य पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अस्पताल में अपनी पत्नी की मौत की खबर सुनने के तुरंत बाद उन्होंने यह कदम उठाया। वह कैंसर से जूझ रही थीं,असम के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने अधिकारी की मौत के बारे में जनता को जानकारी देते हुए कहा कि उनकी पत्नी के कैंसर से मरने के तुरंत बाद ही उन्होंने आत्महत्या कर ली।

पुलिस को संदेह है कि 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी चेतिया ने अपनी पत्नी की मौत के बाद अत्यधिक दुख के कारण आत्महत्या कर ली, अधिकारी पिछले चार महीनों से छुट्टी पर थे, संभवतः अपनी पत्नी के स्वास्थ्य से संबंधित व्यक्तिगत मुद्दों से निपट रहे थे।

माना जाता है कि आईपीएस अधिकारी चेतिया ने खुद को गोली मार ली

हालांकि चेतिया को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीजीपी सिंह ने अधिकारी के दुखद निधन पर पूरे असम पुलिस परिवार की ओर से गहरा दुख व्यक्त किया। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, शीर्ष अधिकारी की मौत गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में हुई, माना जाता है कि चेतिया ने खुद को गोली मार ली।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article