Delhi Murder: दिल्ली में दिनदहाड़े एक शख्स को गोलियों से भूनकर उतारा मौत के घाट, सामने आया खौफनाक VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2022, 09:43 PM IST

Youth shot dead on middle road: दिल्ली के संगम विहार में बीच सड़क पर शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई, ये वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

Delhi Murder: दिल्ली में दिनदहाड़े एक शख्स को गोलियों से भूनकर उतारा मौत के घाट, सामने आया खौफनाक VIDEO
Photo Credit: Twitter

Delhi Sangam Vihar murder: राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं इसकी एक मिसाल उस वक्त सामने आई जब संगम बिहार इलाके में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई वो भी दिनदहाड़े, ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके बाद से पुलिस अब आरोपियों को तलाश रही है।

वारदात संडे शाम की है बताया जा रहा है कि गोली लगने से घायल शख्स को पास के बत्रा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, हैरानी की बात यह है कि जिस वक्त ये हत्या की जा रही थी उस वक्त वहां काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

मृतक की पहचान हाकिम सिंह के रूप में हुई है, जो कि कार क्लीनर का काम करता था जिसकी संगम विहार के जी-ब्लॉक स्थित एक गली में बेहद निर्ममता के साथ हत्या कर दी गई ,जानकारी के मुताबिक उनके बीच एक साल से रंजिश चल रही थी। इसके चलते संडे को फिर से दोनों के बीच विवाद हो गया।

वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है, जानकारी मिल रही है कि कुछ दिनों पहले हाकिम सिंह और उसके परिवार के सदस्यों का कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था जिसका बदला लेने के लिए, उन्होंने उसपर हमला किया और उसकी हत्या कर दी।

End of Article