Vadodara Mass Suicide:वड़ोदरा में एक ही परिवार के 6 सदस्यों ने की आत्महत्या की कोशिश ,तीन की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2021, 09:25 PM IST

गुजरात के वड़ोदरा से सामूहिक आत्महत्या की खबर सामने आई है बताया जा रहा है कि वहां एक ही परिवार के  6 लोगों ने सामूहिक आत्महत्या की कोशिश की जिसमें से 3 लोगों की मौत हो गई है।

Vadodara Mass Suicide:वड़ोदरा में एक ही परिवार के 6 सदस्यों ने की आत्महत्या की कोशिश ,तीन की मौत

वड़ोदरा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है वहां एक ही परिवार के 6 लोगों ने सामूहिक आत्महत्या की कोशिश की इसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं उनका इलाज जारी है।वड़ोदरा के एसपी भरत राठौड़ ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा कि वड़ोदरा के सामा क्षेत्र में एक परिवार के छह लोगों ने कीटनाशक का सेवन कर सामूहिक आत्महत्या का प्रयास किया।, "उनमें से तीन की मौत हो गई है, जबकि अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके पड़ोसियों ने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है।"

पुलिस को मौके से फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है वहीं पड़ोसियों के मुताबिक यह परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था, पुलिस मामले की जांच कर रही है कि किन परिस्थितियों में इस परिवार ने ये बड़ा कदम उठाया है।

बताया जा रहा है कि वड़ोदरा की स्वाति सोसायटी के मकान में रहने वाले एक ही परिवार के सदस्यों ने कीटनाशक दवा पी ली थी जहर पीने वालों में नरेंद्र सोनी, भाविन सोनी, दीप्ति सोनी, रिया सोनी, उर्वशी सोनी के नाम बताए जा रहे हैं कहा जा रहा है कि सबके कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश की।

End of Article