Uttar Pradesh: फिरोजाबाद में शख्स को जिंदा जलाया, अखिलेश यादव ने कहा- प्रदेश की लगाम गलत लोगों के हाथ में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 18, 2020, 06:59 PM IST

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक जौहरी को निजी दुश्मनी के चलते एक शख्स ने जिंदा जला दिया। आरोपी फरार है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सरकार पर हमला किया है।

Uttar Pradesh: फिरोजाबाद में शख्स को जिंदा जलाया, अखिलेश यादव ने कहा- प्रदेश की लगाम गलत लोगों के हाथ में

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक शख्स को जिंदा जला दिया गया। व्यक्तिगत दुश्मनी के चलते शख्स को जिंदा जलाया गया। ये घटना फिरोजाबाद के उत्तर थाना क्षेत्र के अंतर्गत द्वारकाधीश पुलिस चौकी के पास बाजार में हुई। स्थानीय जौहरी राकेश वर्मा को निजी दुश्मनी के चलते उसके चचेरे भाई रॉबिन ने ही जला दिया।

90 प्रतिशत जल चुके राकेश को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस मामला दर्ज कर रही है और आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (SP) अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, 'इधर भाजपा के अपने सांसद-विधायक क़ानून-व्यवस्था को लेकर ख़ुद की ही सरकार के शासन-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं, उधर अपराध नहीं रुक रहे हैं। फ़िरोज़ाबाद से व्यापारी समाज के एक व्यक्ति को ज़िंदा जलाने की दुखद ख़बर आयी है। लगता है प्रदेश की लगाम गलत लोगों के हाथ में चली गयी है।' 

घटना पर एसपी फिरोजाबाद सचिंद्र पटेल ने कहा, 'फिरोजाबाद थाना उत्तर क्षेत्रान्तर्गत घटित घटना में पीड़ित और अभियुक्त दोनो सगे मौसेरे भाई है। आपसी पारिवारिक विवाद के कारण अभियुक्त द्वारा यह घटना की गयी है। अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 04 टीमों का गठन किया गया है।'

End of Article