Meerut Murder: मेरठ में 15 टुकड़ों में मिली महिला की लाश,गर्दन से काटकर चेहरा साथ ले गए हत्यारे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 26, 2020, 10:57 PM IST

Meerut women murder: मेरठ में 15 टुकड़ों में एक युवती की लाश मिली है उसका सिर भी गायब है, बेहद ही वीभत्स तरीके से इस महिला की हत्या की गई है।

Meerut Murder: मेरठ में 15 टुकड़ों में मिली महिला की लाश,गर्दन से काटकर चेहरा साथ ले गए हत्यारे

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां एक महिला की हत्या की खबर सामने आई, मौके पर महिला की लाश करीब 15 टुकडों में मिली है और उसका सिर अभी भी गायब है, लाश पर कोई कपड़ा भी नहीं मिला है और जानवरों की तरह युवती का शरीर काटा गया है, इस वीभत्स कांड को देखकर पुलिसवाले भी दहल गए हैं।

महिला की पहचान छिपाने के लिए आरोपी उसकी गर्दन काटकर चेहरा अपने साथ ले गए वहीं महिला के कपड़े भी उतार ले गए है ताकि महिला की पहचान ना हो सके।महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है आसपास एरिया के रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे है ताकि बोरे को वहां पर लाकर डालने वाले की पहचान की जा सके।

नग्न महिला के 15 टुकड़े मिलने से इलाके में सनसनी

घटना मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का है जहां बच्चे खेल रहे थे, तभी उनकी नजर कूड़े के ढेर पर पड़ी, जहां कुत्ते धड़ को खींच रहे थे तब ये मामला सामने आया, बोरे में एक नग्न महिला के 15 टुकड़े मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। सभी थानों में महिला एवं लड़कियों की मिसिंग सूचनाएं एकत्र की जा रही है, साथ ही थानों में मिसिंग महिला एवं युवतियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

आशंका कि गुस्सा उतारने के लिए महिला के शव के टुकड़े कर दिए गए हों

पुलिस ने जब छानबीन शुरू हुई तो उसे कूड़े के ढेर पर ही प्लास्टिक का कट्टा मिला पुलिस ने कट्टे को खोला तो उसमें शरीर के अन्य टुकड़े मिले। महिला की हत्या वीभत्स तरीके से कि गई है  लाश का सिर गायब है और मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। सीसीटीवी और सर्विलांस के माध्यम से ही हत्यारे तक पहुंचने की कवायद की जा रही है साथ ही महिला का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा ताकि उसकी उम्र का पता लग सके ऐसा लग रहा है कि महिला की किसी से गहरी रंजिश थी और उसने अपना गुस्सा उतारने के लिए महिला के शव के टुकड़े कर दिए हों।

End of Article