12वीं के छात्र ने अपनी गर्लफ्रेंड के सहपाठी को मारा चाकू, वजह जानकर आपको भी होगी हैरानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2022, 10:09 AM IST

 तेलंगाना में रंगा रेड्डी जिले के राजेंद्रनगर मंडल में कक्षा 12 के एक छात्र ने अपनी प्रेमिका के सहपाठी को चाकू मार दिया। आरोपी युवक से इसलिए नाराज था क्योंकि वह उसकी प्रेमिका से बात करता था।

12वीं के छात्र ने अपनी गर्लफ्रेंड के सहपाठी को मारा चाकू, वजह जानकर आपको भी होगी हैरानी
Photo Credit: BCCL

हैदराबाद (तेलंगाना): तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां कक्षा 12 के छात्र एक छात्र ने एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है। खबर के मुताबिक आरोपी छात्र ने युवक को इसलिए चाकू मार दिया क्योंकि वह आरोपी की गर्लफ्रेंड से बात कर रहा है जिसकी वजह से आरोपी गुस्से में था और उसने चाकू मार दिया। पुलिस ने बताया कि हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है। 

इसलिए था नाराज

पुलिस के मुताबिक, मामला रंगा रेड्डी जिले के राजेंद्रनगर मंडल का है और पीड़िता की पहचान दुर्गा प्रसाद के रूप में हुई है। बंजारा हिल्स के इंस्पेक्टर नागेश्वर राव ने बताया कि दुर्गा प्रसाद और लड़की सहपाठी थे। आरोपी को यह पता चला था कि उसकी प्रेमिका अपने सहपाठी से बात कर रही है, जिससे वह गुस्सा हो गया है और इसके बाद आरोपी ने दुर्गा प्रसाद को रंजेंद्रनगर इलाके में बुलाया और उसे चाकू मार दिया।

बिहार में सामने आया था इसी तरह का मामला

आपको बता दें कि पिछले साल दिसंबर में इसी तरह का एक मामला बिहार की राजधानी पटना में सामने आया था जहां गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद के बाद 12वीं के एक छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। बोरिंग कैनाल रोड पर दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज वारदात के बाद मौके से ही दो युवकों को पकड़ लिया गया था। एक लड़की  जो कुछ महीने पहले तक शादाब की गर्लफ़्रेंड थी, उसकी बाद में जयेश मॉरिश नाम के युवक से दोस्ती हो गई। बस इसी बात को लेकर मर्डर हो गया।

End of Article