Ghaziabad News: महिला मर्डर केस को पुलिस ने सुलझाया, प्रेमी ने ही इस वजह से हत्या कर फेंका, अब गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 4, 2022, 04:49 PM IST

Ghaziabad News: गाजियाबाद पुलिस ने नाले में मिले महिला के शव व हत्‍या के मामले को सुलझा लिया है। हत्‍या का आरोपी महिला का प्रेमी ही निकला। आरोपी ने महिला की हत्‍या सिर्फ इसलिए कर दी, क्‍योंकि उसे शक था कि, वह किसी दूसरे व्‍यक्ति से भी बात करती है। पुलिस ने आरोपित को आदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

Ghaziabad News: महिला मर्डर केस को पुलिस ने सुलझाया, प्रेमी ने ही इस वजह से हत्या कर फेंका, अब गिरफ्तार
Photo Credit: Twitter

Ghaziabad News: बीते दिनों एक नाले में मिले महिला के शव व मर्डर के मामले को गाजियाबाद पुलिस ने सुलझा लिया है। इस हत्‍याकांड का आरोपी महिला का प्रेमी निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने महिला की हत्‍या सिर्फ इसलिए कर दी, क्‍योंकि उसे शक था कि, वह किसी दूसरे व्‍यक्ति से भी बात करती है। पुलिस ने आरोपित को आदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

बता दें कि, शहर के नसबंदी तिराहे के पास नाले में बीते दिनों एक महिला का शव मिला था। महिला की हत्‍या करने के बाद शव को बोरे में बंद कर नाले में फेंका गया था। शव मिलने के बाद से ही पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी थी। पुलिस ने मृतका के प्रेमी रजनीश निवासी जहांगीराबाद जिला बुलंदशहर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस के सामने हत्‍या की बात कबूल ली है।

आरोपी के साथ लिव-इन में रहती थी मृतक महिला

गाजियाबाद एसपी देहात ईरज राजा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, नाले के अंदर बोरे में बंद महिला का शव बरामद हुआ था। जिसके बाद मृतका के भाई अमित ने उसकी शिनाख्त अपनी 35 वर्षीय बहन संगीता निवासी फरीदाबाद हरियाणा के रूप में की। शव का शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि, मृतक अपने पति से विवाद के चलते कई साल से अकेली रह रही थी। करीब एक साल पहले वह अपने प्रेमी रजनीश के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। दोनों ने बलराम नगर विस्तार कालोनी में एक कमरा किराये पर लिया था। पुलिस ने आरोपी को उसी कमरे से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से मृतक का मोबाइल और जेवरात बरामद हुए।

आरोपी ने स्‍वीकारी हत्या की बात

पुलिस ने बताया कि, पूछताछ में प्रेमी ने बताया कि, वह संगीता से शादी करना चाहता था, लेकिन वह किसी अन्य युवक से फोन पर बात करने लगी थी। आरोपी ने बताया कि, उसे शक था कि, संगीता उसे छोड़कर उस युवक के साथ शादी कर लेगी। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई और इस दौरान उसने चुन्नी से गला घोंटकर संगीता की हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि, उसने 27 अप्रैल को ही हत्‍या कर दी थी, जिसके बाद वह अपने गांव चला गया। दो दिन बाद वापस आकर उसने शव को बोरे में रखकर नाले में फेंक दिया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!