Tamil Nadu: 11वीं क्लास की लड़की ने बच्चे को दिया जन्म, गर्भवती करने के आरोप में हिरासत में 10वीं कक्षा का लड़का

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 4, 2022, 11:50 AM IST

Tamil Nadu: लड़की ने पुलिस को बताया कि गांव के एक प्राइवेट स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र, जो उसका प्रेमी था वह उसकी प्रेगनेंसी के लिए जिम्मेदार है।

Tamil Nadu: 11वीं क्लास की लड़की ने बच्चे को दिया जन्म, गर्भवती करने के आरोप में हिरासत में 10वीं कक्षा का लड़का

Tamil Nadu: तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के एक गांव में 11वीं कक्षा की एक लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया और अपने स्कूल के पास झाड़ियों में छोड़ दिया। वहीं लड़की को कथित रूप से गर्भवती करने वाले दसवीं कक्षा के लड़के को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गुरुवार को राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा ने झाड़ियों में नवजात का शव देखा तो सहायक प्रधानाध्यापक को सूचना दी।

तमिलनाडु में 11वीं क्लास की लड़की ने बच्चे को दिया जन्म

इसके बाद उन्होंने इसके बारे में पुलिस को सूचना दी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम स्कूल पहुंची, बच्चे के शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए चिदंबरम के कामराज सरकारी अस्पताल भेज दिया। 

पुलिस को शक था कि स्कूल की एक छात्रा ने स्कूल के एक टॉयलेट में बच्चे को जन्म दिया और झाड़ियों में फेंक दिया। बाद में पुलिस की जांच के दौरान एक छात्रा ने बच्चे को जन्म देने और उसे झाड़ियों में फेंकने की बात कबूल की। लड़की ने पुलिस को बताया कि गांव के एक प्राइवेट स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र, जो उसका प्रेमी था वह उसकी प्रेगनेंसी के लिए जिम्मेदार है।

पुलिस ने लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में लिया

इसके बाद पुलिस ने इस मामले में कई धाराओं के तहत लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। फिर पुलिस ने लड़के को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया, जहां से उसे निगरानी गृह भेज दिया गया। 

End of Article