गजब: 28 साल के पुरुष ने दिया बेटी को जन्म, मां बनने के बाद किया चौंकाने वाला खुलासा!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2022, 03:25 PM IST

Ajag Gajab News: वेस्ट वर्जिनिया के रहने वाले इस शख्स का नाम पैट्रिक स्कैड है। उसने साल 2020 में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। कुछ साल पहले वह डेटिंग साइट पर एक अनजान शख्स के साथ मिली थी, जिसके साथ एक रात गुजारी और वह प्रेग्नेंट हो गई।

गजब: 28 साल के पुरुष ने दिया बेटी को जन्म, मां बनने के बाद किया चौंकाने वाला खुलासा!

ये दुनिया अजीबोगरीब (Weird) रहस्यों से भरी हुई है। कई बार ऐसी सच्चाई सामने आती है, जिसके बारे में जानकर लोग दंग रह जाते हैं। खासकर, जब प्रकृति के विपरित जाकर कोई सच्चाई सामने आती है, तो लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है अमेरिका से, जहां 28 साल के एक पुरुष ने बेटी को जन्म दिया है। इस बात पर हो सकता है आपको यकीन ना आ रहा हो, लेकिन यह सच है। अब इस मामले की चर्चा दुनियाभर में हो रही है। तो आइए, जानते हैं क्या है सच्चाई? 

वेस्ट वर्जिनिया के रहने वाले इस शख्स का नाम पैट्रिक स्कैड है। उसने साल 2020 में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। कुछ साल पहले वह डेटिंग साइट पर एक अनजान शख्स के साथ मिली थी, जिसके साथ एक रात गुजारी और वह प्रेग्नेंट हो गई।  पैट्रिक ने बताया कि उसका जन्म महिला के रूप में हुआ था। लेकिन, वह पुरुष बनना चाहती थी। इतना ही नहीं वह काफी समय से टेस्टेस्टेरॉन और ऑस्ट्रोजेन ब्लॉकर का सेवन कर रही थीं, जिससे वो ट्रांजिशन कर सकें। लेकिन, किस्मत ही पलट गई और प्रेग्नेंट हो गई। 

चौंकाने वाली है सच्चाई

'डेली स्टार' के मुताबिक, पैट्रिक पेशे से पीएचडी स्टूडेंट और मेंटल हेल्थ वर्कर हैं। उन्होंने बताया कि जब उन्हें पता चला कि वह प्रेग्नेंट हैं तो हैरान रह गए। इस खबर के बाद उन्होंने हार्मोन ट्रीटमेंट को रोक दिया, क्योंकि वह बच्चे को जन्म देना चाहते थे। इतना ही नहीं जेंडर को लेकर वो काफी परेशान थे। उन्हें यह समझ नहीं आ रहा था कि उन्हें क्या बनना है। लेकिन, जब प्रेग्नेंसी की बात पता चली तो बच्चे को जन्म देने का फैसला किया। फिलहाल, पैट्रिक अपने पति जार्डन के साथ उस बच्चे को पाल रहे हैं। तीनों काफी खुश हैं और भविष्य में खुशहाल जीवन जीने की योजना बना रहे हैं। लेकिन, प्रेग्नेंसी वाली खबर ने सबको हैरान कर दिया है। 
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!