Shrikant Tyagi News: 'गालीबाज' श्रीकांत त्यागी को मिली जमानत, लेकिन फिर भी नहीं आ सकेगा जेल से बाहर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 27, 2022, 08:41 AM IST

Shrikant Tyagi Latest News: नोएडा की एक सोसायटी में एक महिला के साथ बदसलूकी करने के बाद गिरफ्तार नेता श्रीकांत त्यागी को तीन मामलों में जमानत मिल गई।

Shrikant Tyagi News: 'गालीबाज' श्रीकांत त्यागी को मिली जमानत, लेकिन फिर भी नहीं आ सकेगा जेल से बाहर

Shrikant Tyagi  News: नोएडा  की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में एक महिला के साथ बदसलूकी के बाद सुर्खियों में आए कथित बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी को कोर्ट से तीन मामलों में जमानत मिल गई है। श्रीकांत त्यागी का एक वीडियो वायरल हो गया था जिसमें वह महिला के साथ बदतमीजी करते हुए नजर आया था। इसके बाद यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि श्रीकांत फरार हो गया। काफी मशक्कत के बाद यूपी पुलिस ने उसे मेरठ से गिरफ्तार किया था।

गैंगस्टर एक्ट में नहीं मिली जमानत

त्यागी पर कई धाराएं लगाई हैं और गैंगस्टर एक्ट के मामले में अभी जमानत नहीं मिली है, इसलिए वह अभी जेल से बाहर नही आएगा। श्रीकांत त्यागी के वकील सुशील भाटी ने बताया कि श्रीकांत को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 354, 420 और गाली-गलौज के मामले में जमानत मिल गई है। त्यागी के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज किए गए थे, जिनमें से तीन में उसे जमानत मिल गई है। 9 अगस्त को मेरठ से तीन अन्य साथियों के साथ श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी हुई थी जिसके बाद नोएडा की सूरजपुर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

हुआ था बुलडोजर एक्शन

बाद में मामले ने तूल पकड़ा तो नोएडा प्राधिकरण ने श्रीकांत त्यागी द्वारा सोसाइटी में किए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर से गिरा दिया था। इस दौरान यह भी बात सामने निकलकर आई थी श्रीकांत त्यागी ने फ्लैट से पार्किंग में जाने तक के लिए एक गुप्त रास्ता बना रखा था। श्रीकांत त्यागी के मामले में त्यागी समाज ने आरोप लगाया कि पुलिस बेवजह श्रीकांत त्यागी की पत्नी को परेशान कर रही है जिसके बाद त्यागी समाज ने नोएडा में महापंचायत की और सरकार को चेतावनी भी दी थी। महापंचायत के दौरान नोएडा के सांसद महेश शर्मा के खिलाफ नारेबाजी भी हुई थी।

End of Article