VIRAL VIDEO: सेल्सगर्ल को किडनैप करने की फिराक में लड़कों का हो गया ऐसा हश्र!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2022, 08:59 PM IST

guna salesgirl kidnapped: इंदौर से गुना आए लड़कों ने एक सेल्सगर्ल को कार में डालकर ले जाने की कोशिश की, आरोपी लड़की को कार में डालकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे तभी भीड़ को खबर लग गई।

VIRAL VIDEO: सेल्सगर्ल को किडनैप करने की फिराक में लड़कों का हो गया ऐसा हश्र!

Guna salesgirl kidnapped news: मध्य प्रदेश के गुना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है यहां सरेआम एक लड़की जो सेल्सगर्ल (salesgirl) का काम करती है उसे कार में डालकर किडनैप ( kidnap) करने की कोशिश की गई, लेकिन लड़की की आवाज सुनकर वहां मौजूद भीड़ ने इनका बहुत बुरा हश्र कर डाला।

सेल्सगर्ल गुना शहर में किराए से रहती है, बताते हैं कि पिछले साल उसकी रिश्ते की बात धार के रहने वाले एक लड़के दिनेश से चल रही थी दिनेश इंदौर में बिजली कंपनी में ड्राइवर है मगर रिश्ता पसंद नहीं आया तो सगाई के लिए लड़की वालों ने इंकार कर दिया।

लेकिन दिनेश पर उसी लड़की से शादी करने की ऐसी सनक सवार हुई कि वह अपने साथियों के साथ उसे किडनैप करने गुना पहुंच गया और सोमवार सुबह दिनेश और तीन अन्य लोगों ने लड़की को रास्ते घेर लिया वो लड़की को कार में डालकर ले जाना चाह रहे थे।

मगर इस मामले की खबर लगते ही वहां मौजूद भीड़ ने लड़की को बचाया और आरोपियों को पकड़कर पीट दिया, पकड़े गए युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है, इस मामले की खासी चर्चा हो रही है।

End of Article