सलमान खान धमकी केस में खुलासा, विक्रम बराड़ ने लिखा था खत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 10, 2022, 07:15 AM IST

सलमान खान,सलीम खान धमकी केस में खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि लारेंस बिश्नोई गैंग के विक्रम बराड़ ने खत लिखकर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।

सलमान खान धमकी केस में खुलासा, विक्रम बराड़ ने लिखा था खत

सलमान खान,सलीम खान धमकी केस में खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि लारेंस बिश्नोई गैंग के  विक्रम बराड़ ने खत लिखकर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। अभी तक यह सवाल था कि आखिर वो कौन था जो सलमान खान को मारना चाहता था। शूटर किस हथियार से सलमान खान को मारना चाहता था। सलमान खान को किस शहर में मारने का प्लान था। सलमान खान को कब मारने का प्लान था।लेकिन सलमान खान बाल बाल बच गये हैं। सलमान खान की मर्डर का प्लान असफल हो गया। सलमान खान को गोली मारने की साजिश थी।

End of Article