Noida: बीच सड़क पर पिता को पीटने के आरोप में 2 गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 23, 2020, 02:32 PM IST

नोएडा में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिन पर अपने पिता को बीच सड़क पर पीटने के आरोप था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Noida: बीच सड़क पर पिता को पीटने के आरोप में 2 गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई
Photo Credit: Representative Image

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस दो लोगों को अपने पिता को बीच सड़क पर पीटने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। ये घटना एक स्थानीय शख्स के द्वारा कैमरे में कैद कर ली गई है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो पर संज्ञान लेने के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी अपने पिता को सड़क पर घसीट रहा है। इस वीडियो में एक महिला भी नजर आती है जो ये नजारा देखकर चिल्लाती है। ये मामला गौतमबुद्ध नगर के डनकौर टाउन का है।

वीडियो में देखा जा सकता है को दो लोग अपने पिता को सड़क पर घसीटते हुए ले जा रहे हैं और उसे पीट रहे हैं। इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने उन दोनों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

End of Article