Garden Galleria mall : नोएडा के मॉल में कस्टमर का कत्ल, बिहार का रहने वाला था युवक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 26, 2022, 10:52 AM IST

Garden Galleria mall : नोएडा के गार्डेन गैलेरिया मॉल में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मारे गए युवक की पहचान बिहारी निवासी बृजेश राय (30) के रूप में हुई है।

Garden Galleria mall : नोएडा के मॉल में कस्टमर का कत्ल, बिहार का रहने वाला था युवक

Garden Galleria mall : नोएडा के गार्डेन गैलेरिया मॉल में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मारे गए युवक की पहचान बिहारी निवासी बृजेश राय (30) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि बृजेश का लोटस लेमन बार एंड रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के साथ झगड़ा हुआ था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बार के 14 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया  है। यह घटना सोमवार रात 11 बजे की है। 

छपरा के रहने वाले थे बृजेश राय
बृजेश राय छपरा के रहने वाले थे। बीता रात उनका बार के कर्मचारियों के साथ झगड़ा हुआ था जिसके बाद रात 11 बजे उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि युवकों का एक समूह पार्टी करने के लिए मॉल गया हुआ था। पैसे के लेन-देन को लेकर युवकों का रेस्टोरेंट कर्मियों के साथ झगड़ा एवं मारपीट हुई। इस मारपीट में एक युवक को गंभीर चोट लगी। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। 

कथित प्रेमिका की शादी से आहत युवक ने सुसाइड, लिखा- मेरी मौत, तुम्हें शादी का गिफ्ट


सीसीटीवी फुटेज देख रही पुलिस 
मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। बार के सभी कर्मियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने हमले में शामिल कुछ लोगों की शिनाख्त की है। अन्य आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि वह इस मामले की काफी गंभीरता के साथ जांच कर रही है और जल्द ही वह इस पूरे मामले से परदा उठाएगी। हालांकि, मॉल में युवक की हत्या से हड़कंप मच गया है।   

End of Article