मुंबई पुलिस ने सीज किया राज कुंद्रा के ऑफिस का सर्वर, ऐसे होता था पॉर्न कंटेट अपलोड! 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 22, 2021, 09:53 AM IST

Raj Kundra and Pornographic content case: पॉर्न फिल्‍म केस में फंसे अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) के मुंबई स्थितऑफिस पर पुलिस ने छापेमारी कर सर्वर को सीज कर दिया है।

मुंबई पुलिस ने सीज किया राज कुंद्रा के ऑफिस का सर्वर, ऐसे होता था पॉर्न कंटेट अपलोड! 

मुंबई: पोर्नोग्राफ‍ी कंटेंट मामले में गिरफ्तार किए गए फिल्म अभिनेत्री श‍िल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्क‍िलें लगातार बढ़ती हुईं नजर आ रही है। मुंबई पुलिस ने बुधवार को राज कुंद्रा के मुंबई स्थित ऑफिस पर छापेमारी की जहां से एक सर्वर जब्त किया। इस सर्वर का इस्तेमाल कथित तौर पर अश्लील फिल्में अपलोड करने के लिए होता था। इससे पहले पुलिस ने उन्हें अश्लील फिल्में बनाने और पबिल्श करने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया था।

किया गया था अश्लील कंटेट अपलोड

पुलिस अधिकारियों को संदेह था कि सर्वर का इस्तेमाल कुंद्रा द्वारा ऐप्स और अन्य प्लेटफॉर्म पर अश्लील सामग्री अपलोड करने के लिए किया गया था। मामले के केंद्र में कुछ व्हाट्सएप चैट और "हॉट शॉट्स" नामक एक स्ट्रीमिंग एप्लिकेशन है। पुलिस द्वारा भंडाफोड़ किए गए एक पोर्न ऐप हॉट हिट से उनके बैंक खाते में नियमित रूप से 9.65 लाख रुपये का भुगतान प्राप्त हो रहा है। हॉट हिट खुद को सर्वश्रेष्ठ भारतीय फिल्में और वेब श्रृंखला के रूप में वर्णित करता है। ऐप पर वीडियो कंटेंट देखने के लिए यूजर्स को कोई एक प्लान के साथ सदस्यता लेने की आवश्यकता पड़ती है।

पुलिस लेगी आईटी पेशेवरों की मदद
पुलिस जांचकर्ताओं ने मामले की और जांच के लिए आईटी पेशेवरों की मदद मांगी है। बॉलीवुड अभिनेत्री शिला शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ 4 फरवरी, 2021 को मालवानी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और महिलाओं के अश्लील प्रतिनिधित्व (निषेध) अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। इसके बाद सोमवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया था। 

विवादों से रहा है राज का नाता

पुलिस ने दावा किया कि राज कुंद्रा उस कंपनी का हिस्सा हैं, जिसने उस एप्लिकेशन को चलाया, जिस पर अश्लील और पोर्न कंटेंट प्रसारित किए गए थे। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति कुंद्रा किसी विवाद में फंसे हों, इससे पहले वह आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स, जिसमें उनकी 12 प्रतिशत हिस्सेदारी है, के स्पॉट फिक्सिंग कांड में भी फंस चुके हैं।

End of Article