Singrauli News: शख्स को था पत्नी पर अवैध संबंध रखने का शक, सुई-धागे से सिल दिया प्राइवेट पार्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 28, 2021, 08:42 AM IST

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सिंगरौली (Singrauli) जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए उसका प्राइवेट पार्ट सुई धागे से सिल दिया।

Singrauli News: शख्स को था पत्नी पर अवैध संबंध रखने का शक, सुई-धागे से सिल दिया प्राइवेट पार्ट

सिंगरौली (मध्य प्रदेश): कहते हैं ना कि शक और वहम का कोई इलाज नहीं होता है, कुछ ऐसा ही मामला आया है मध्य प्रदेश के सिंगरौली (Singrauli) से, जहां एक शख्स ने शक के चलते अपनी पत्नी का प्राइवेट पार्ट सुई धागे से सिल दिया। आरोप शख्स को अपनी पत्नी पर शक था कि उसके किसी और मर्द के साथ अवैध संबंध हैं और इसी शक की वजह से वह हैवानियत पर उतर आया है और सुई तागा लेकर पत्नी के प्राइवेट पार्ट को सिल दिया। 

थाने पहुंची पीड़िता
पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस थाने का रूख किया और आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। सिंगरौली पुलिस के मुताबिक, महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शख्स को शक था कि उसकी पत्नी का किसी गैर मर्द से अवैध संबंध है। शक के चलते वह बार-बार अपनी पत्नी पर शक करता था औऱ उसे प्रताड़ित तक करता था। शक में अंधे हो चुके आरोपी ने बाद में पत्नी का प्राइवेट पार्ट ही सिल दिया। 

आरोपी गिरफ्तार

महिला को इस दौरान बेहद कठिन दौर से गुजरना पड़ा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498 (घरेलू हिंसा), 506 (आपराधिक षड़यंत्र),  धारा 323 (जानबूझ कर चोट पहुंचाना), के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। जिस शख्स ने इस कुकृत्य को अंजाम दिया उसकी उम्र 57 साल के करीब बताई जा रही है जबकि पीड़िता की उम्र 45 साल है।

महिला की हालत स्थिर

पीड़िता को अस्पताल ले जाकर उसका मेडिकल चैक अप किया गया और स्टित हटाए गए। महिला को काफी तकलीफ सहनी पड़ी औऱ फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं आरोपी का कहना है कि उसकी पत्नी का गांव के किसी शख्स के साथ अवैध संबंध था और बार-बार कहने पर भी वह नहीं मान रही थी। आरोपी ने बताया कि झगड़ा होने के बाद उसने प्राइवेट पार्ट को ही सिल दिया।

End of Article