किशोर छात्रों को लेकर जाती थी होटल, फिर 'गंदी हरकत' करती थी महिला शिक्षक 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2021, 11:07 AM IST

'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक गणित पढ़ाने वाली इस शिक्षिका का नाम क्रिस्टीना सोसबे (29) है। रिपोर्ट के मुताबिक क्रिस्टीना ने 16 साल के दो छात्रों के साथ सेक्स किया। वह इन छात्रों को गणित पढ़ाया करती थी।

किशोर छात्रों को लेकर जाती थी होटल, फिर 'गंदी हरकत' करती थी महिला शिक्षक 
Photo Credit: Instagram

वाशिंगटन : अमेरिका के ओहियो में एक महिला शिक्षक ने छात्र-अध्यापक रिश्ते को कलंकित किया है। दरअसल, गणित की इस शिक्षिका को अपने दो छात्रों के साथ सेक्स करने का दोषी पाया गया है। यह शिक्षिका छात्रों को होटल में लेकर आती थी और उनके साथ सेक्स करती थी। दो किशोर छात्रों के साथ सेक्स करने के अपराध में महिला शिक्षक एक साल जेल की सजा काट चुकी है। 

16 साल के छात्रों के साथ किया सेक्स
'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक गणित पढ़ाने वाली इस शिक्षिका का नाम क्रिस्टीना सोसबे (29) है। रिपोर्ट के मुताबिक क्रिस्टीना ने 16 साल के दो छात्रों के साथ सेक्स किया। वह इन छात्रों को गणित पढ़ाया करती थी। क्रिस्टीना द्वारा छात्रों का अपना शिकार बनाए जाने का मामला जब सामने आया तो अधिकारियों को बुलाया गया। 

गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए पाकिस्तानी युवक ने पार किया बॉर्डर, राजस्थान में BSF ने पकड़ लिया


शिक्षिका ने अपना अपराध कबूला
असिस्टेंट प्रोफेसर गाबे वाइल्डमैन का कहना है  कि सोसबे यंगसटाउन में चॉफिन करियर एंड टेक्निकल सेंटर में शिक्षिका है, इसी दौरान उसने छात्रों के साथ सेक्सुअल संबंध बनाए। सेक्स के एक मामले में उसने अपराध कबूला है और इस आधार पर उसे एक साल की सजा हुई। सेक्स अपराध के सभी मामलों में यदि वह दोषी ठहराई जाती है तो उसे अधिकतम पांच साल की सजा हो सकती है। 

गैंगरेप की शिकायत पर उतार दी 1000 पुलिसकर्मियों की टीम


पढ़ाने का लाइसेंस हुआ रद्द
चॉफिन के एक प्रवक्ता ने बताया कि सोसबे की नियुक्ति स्कूल ने नहीं की थी बल्कि वह पेस नाम के एक संगठन के साथ काम करती थी। वाइल्डमैन ने बताया कि सोसबे कोर्टहाउस स्क्वॉयर स्थित एक होटल में किशोर छात्रों को लेकर जाती थी और उनके साथ सेक्स करती थी।  यह मामला सामने आने के बाद 29 वर्षीया शिक्षिका का शिक्षण लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द कर दिया गया है।      

End of Article