Maharashtra: 9 साल के लड़के पर 4 साल की बच्ची का यौन शोषण करने का आरोप, केस हुआ दर्ज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 17, 2022, 08:20 AM IST

महाराष्ट्र के उल्हासनगर में 9 साल के एक बच्चे पर 4 साल की बच्ची के यौन शोषण करने का आरोप लगा है। पुलिस ने लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Maharashtra: 9 साल के लड़के पर 4 साल की बच्ची का यौन शोषण करने का आरोप, केस हुआ दर्ज

महाराष्ट्र में साढ़े चार साल की बच्ची का कथित तौर पर यौन शोषण करने के आरोप में 9 साल के लड़के के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज किया गया है। कथित घटना उल्हासनगर कस्बे की है। ठाणे थाने में मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई है कि 3 अप्रैल को लड़का खेलने के बहाने लड़की को सुनसान जगह पर ले गया और उसका यौन शोषण किया।

घटना का पता तब चला जब लड़की ने प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत की। विट्ठलवाड़ी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत एक अपराध दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि लड़के को अभी तक हिरासत में नहीं लिया गया है।

End of Article