Madhya Pradesh Crime: कर्ज चुकाने के लिए पति ने पहले पत्नी का कराया इंश्योरेंस, फिर की हत्या; इंटरनेट की ली मदद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 7, 2022, 05:12 PM IST

Madhya Pradesh Crime: आरोपी पति ने शुरू में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन मामले की बारीकी से जांच की गई तो उसे पकड़ लिया गया। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने पत्नी की हत्या के आरोप में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

Madhya Pradesh Crime: कर्ज चुकाने के लिए पति ने पहले पत्नी का कराया इंश्योरेंस, फिर की हत्या; इंटरनेट की ली मदद

Madhya Pradesh Crime: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में इंटरनेट पर वीडियो देखने के बाद एक व्यक्ति ने बीमा की रकम से कर्ज चुकाने के लिए अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बद्रीप्रसाद मीणा नाम के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी ने इंटरनेट का सहारा लिया। साथ ही आरोपी ने अपना कर्ज चुकाने का तरीका खोजने के लिए इंटरनेट पर कई वीडियो देखे। 

बीमा की रकम से कर्ज चुकाने के लिए पति ने की पत्नी की हत्या

कुछ वीडियो देखने के बाद उसने पहले अपनी पत्नी का बीमा कराया और फिर बीमा के पैसे के लिए उसकी हत्या कर दी। मृतक का नाम पूजा है और उसके पति ने 26 जुलाई की रात करीब नौ बजे भोपाल रोड पर माना जोड़ के पास उसे गोली मारी। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक आरोपी पति ने शुरू में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन मामले की बारीकी से जांच की गई तो उसे पकड़ लिया गया। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने पत्नी की हत्या के आरोप में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। हालांकि जांच से पता चला कि हत्या के समय वे चार लोग वारदात वाली जगह पर नहीं थे।

पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बद्रीप्रसाद मीणा को उसके एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथी अभी फरार हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

End of Article