क्रिकेट

IND vs NZ: तीसरे टी20 मुकाबले में इतिहास की दहलीज पर अर्शदीप सिंह

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा मुकाबला वेलिंगटन में खेला जाएगा। इस मुकाबले में अर्शदीप सिंह के पास इतिहास रचने का मौका है। पिछले मुकाबले में दो विकेट लेकर उन्होंने पहले ही भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

Image

अर्शदीप सिंह (साभार-X)

वेलिंगटन के हेनरी क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया जब तीसरे टी20 मुकाबले में सीरीज कब्जा करने के इरादे से उतरेगी तो तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के पास मौका होगा कि वह इसे हमेशा के लिए खास बना दें। शुरुआती दो मुकाबला जीतकर फिलहाल टीम इंडिया 2-0 से आगे है। पहला मुकाबला भारत ने 226 रन बनाकर जीता था जबकि दूसरे मुकाबले में 181 रन का मुश्किल लक्ष्य हासिल किया था। तीसरे मुकाबले में अर्शदीप के पास इतिहास रचने का मौका है। वह इससे दो कदम दूर खड़े हैं। पिछले मैच में दो विकेट लेकर अर्शदीप सिंह एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज पहले ही बन चुके हैं, लेकिन अब उनके सामने दुनिया का सबसे सफल गेंदबाज बनने का मौका है। अर्शदीप इस साल 38 विकेट चटका चुके हैं। एक साल में भारत की ओर से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह सर्वाधिक विकेट का रिकॉर्ड है। उन्होंने पिछले ही मुकाबले में भुवनेश्वर को पीछे छोड़ा है।

इतिहास की दहलीज पर अर्शदीप सिंह

वेलिंगटन में अर्शदीप सिंह अगर दो विकेट ले लेते हैं तो एक कैलेंडर ईयर में फुल मेंबर टीम के तौर पर 40 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड जोशुआ लिटिल के नाम है। आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोशुआ ने साल 2022 में 39 विकेट चटकाए थे। फुल मेंबर टीम के तौर पर यह किसी गेंदबाज का सबसे सफल रिकॉर्ड है।

अर्शदीप सिंह इस सीरीज में खेले गए दो मैच में अब तक 3 विकेट चटका चुके हैं। इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के सबसे सफल गेंदबाज अर्शदीप सिंह 150 टी20 विकेट के करीब हैं। 101 टी20 मुकाबला खेल चुके अर्शदीप सिंह अब तक 148 विकेट चटका चुके हैं। इस दौरान उन्होंने एक बार फाइफर और दो बार फोर-फर लिया है। सबसे पहले इस फॉर्मेट में 100 विकेट भी अर्शदीप सिंह ने ही हासिल किया था।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article