केरल के आदिवासी शख्स ने 'आत्मरक्षा' में तेंदुए को काटकर मार डाला, राज्य सरकार नहीं दर्ज करेगी मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 4, 2022, 09:07 AM IST

Kerala: राज्य के वन मंत्री एके ससींद्रन ने कहा कि गोपालन पर जंगली जानवर को नुकसान पहुंचाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की होगी, क्योंकि ये आत्मरक्षा थी। 

केरल के आदिवासी शख्स ने 'आत्मरक्षा' में तेंदुए को काटकर मार डाला, राज्य सरकार नहीं दर्ज करेगी मामला

Kerala: केरल के इडुक्की जिले में एक आदिवासी व्यक्ति ने शनिवार को आत्मरक्षा में एक तेंदुए को काटकर मार डाला। इडुक्की जिले के मंकुलम में एक आदिवासी बस्ती में रहने वाले गोपालन ने हाथ और पैर पर हमला करने के बाद तेंदुए को अपने हथियार से मार डाला। वहीं केरल सरकार ने पुष्टि की है कि उसके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया जाएगा, क्योंकि उसने खुद को बचाने के लिए ये काम किया। 

आदिवासी शख्स ने 'आत्मरक्षा' में तेंदुए को काटकर मार डाला

मंकुलम के रहने वालों लोगों की पिछले काफी समय से तेंदुए के लगातार हो रहे हमलों के कारण रातों की नींद हराम थी। गोपालन पर हमला करने वाला तेंदुआ बीती रात अम्पथम माइल पहुंच गया था और उसने मुर्गे और बकरियों को मार डाला था। मलयाला मनोरमा की एक रिपोर्ट के मुताबिक गोपालन ने शनिवार सुबह अपने भाई के घर जाते समय तेंदुए का सामना किया।

 राज्य सरकार नहीं दर्ज करेगी मामला

रिपोर्ट में कहा गया है कि तेंदुआ उस सड़क पर था, जिस पर गोपालन यात्रा कर रहा था। तभी तेंदुआ गोपालन पर चढ़ गया और हमला करने लगा। बचने के लिए गोपालन ने अपने पास मौजूद हथियार से उसपर हमला कर उसे घायल कर दिया। इस बीच राज्य के वन मंत्री एके ससींद्रन ने कहा कि गोपालन पर जंगली जानवर को नुकसान पहुंचाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की होगी, क्योंकि ये आत्मरक्षा थी। 
 

End of Article