Jharkhand: अंकिता की मौत को लेकर बवाल जारी, शाहरूख ने पेट्रोल छिड़ककर लगा दी थी आग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 29, 2022, 08:10 AM IST

Dumka Girl Death: झारखंड में एकतरफा प्यार की वजह से एक बेटी सनकी का शिकार बन गई। मामला दुमका का है, जहां 12वीं की छात्रा को शाहरूख नाम के शख्स ने जिंदा जला दिया। इसके बाद इलाके में धारा 144 लागू है।

Jharkhand: अंकिता की मौत को लेकर बवाल जारी, शाहरूख ने पेट्रोल छिड़ककर लगा दी थी आग

Jharkhand News: झारखंड के दुमका में अंकिता नाम की लड़की की मौत के बाद से हालात तनावपूर्ण है। इलाके में पुलिस ने धारा 144 लगा दी है। आरोप है कि शाहरुख हुसैन नाम के एक लड़के ने अंकिता पर पेट्रोल छिड़कर कर आग लगा दी थी। जिसके बाद अंकिता कि इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए और इंसाफ की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे। हिंदू संगठन और बीजेपी के लोगों ने भी प्रदर्शन किया। आरोपी शाहरुख का पुतला फूंका...राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी शाहरुख को फांसी की सजा देने की मांग की।

आरोपी अरेस्ट

पुलिस ने आरोपी शाहरुख हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है और उससे इस मामले में पूछताछ जारी है।  दुमका के एसपी अंबर लाकड़ा ने बताया, 'आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम फास्ट ट्रायल के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में आवेदन करेंगे। लोग हमारा सहयोग कर रहे हैं। हम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं। स्थिति नियंत्रण में है और धारा 144 लागू कर दी गई है।'

एकतरफा प्यार में जिंदा जला दिया

जिले के जरूवाडीह निवासी अंकिता कुमारी की रांची में इलाज के दौरान अंकिता की मौत हो गयी। दरअसल जबरदस्ती के प्यार में एक युवक शाहरुख ने अंकिता को पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा अंकिता कुमारी की सिर्फ यही गलती थी कि उसने शाहरुख की बात नहीं मानी थी, जिसके बाद युवक ने पेट्रोल छिड़कर कर उसे जला दी। अंकिता की मौत के बाद इलाके में तनाव जारी है और भारी संख्या में पुलिसबल तैनात हैं। दुमका बीजेपी की महिला मोर्चा की ओर से दुमका के टिन बाजार चौक में आरोपी शाहरुख हुसैन पुतला दहन किया।

End of Article