Jabalpur: 2 साल की मासूम को दरिंदों ने बनाया हवस का शिकार, गैंगरेप के बाद की हत्या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 1, 2020, 06:20 PM IST

मध्य प्रदेश के शहर जबलपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है। यहां पर 2 साल की एक मासूम बच्ची की गैंगरेप करने के बाद हत्या कर दी गई।

Jabalpur: 2 साल की मासूम को दरिंदों ने बनाया हवस का शिकार, गैंगरेप के बाद की हत्या
Photo Credit: Representative Image

जबलपुर : देश, समाज और मानवता को शर्मसार करने वाली एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। इस बार ये मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर से सामने आ रहा है। जबलपुर में 2 साल की एक लड़की के साथ दो लोगों के द्वारा रेप किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। इन दरिदों ने 2 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाने के बाद उसकी हत्या कर दी।

घटना के 36 घंटों के बाद पुलिस ने बच्ची की लाश को बरामद किया। मामले में पुलिस ने 20 साल और 21 साल के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक 16 सितंबर की रात अपने घर में सो रही इस 2 साल की बच्ची को इन्होंने पहले अपहरण किया इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से बच्ची के साथ रेप किया। रेप करने के बाद दोनों ने बच्ची को मौत के घाट उतार दिया इसके बाद शव को खेत में फेंक कर फरार हो गए। 

पुलिस ने आरोपियों की जानकारी देने वालों के लिए 20 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था जिसके बाद सूचना मिलते ही दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। दोनों की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखा गया लोगों ने उनको फांसी की सजा देने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने उन दोनों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया।

ये मामला मूल रुप से शाहपुरा के पाथर गांव का है। बताया जाता है कि आरोपी वारदात के समय नशे की हालत में था। आरोपी सोनू ठाकुर और शुभम मल्लाह दोनों वारदात वाली शाम पार्टी करने गए थे जहां उन्होंने जमकर शराब पी। पार्टी के बाद रात में उन्होंने उस बच्ची का अपहरण किया फिर उसके साथ रेप किया इसके बाद उसकी हत्या कर उसका शव फेंक कर फरार हो गए थे।

गुरुवार को इन दोनों आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे एक बर्थडे पार्टी अटेंड करने गए थे जहां उन्होंने शराब पी थी। रात को 2 बजे सोनू ने एक घर के बाहर रुककर अपने दोस्त से कहा कि वह वहीं रुके और फिर वह अंदर चला गया। बाहर आया तो उसके हाथ में 2 साल की सोती हुई बच्ची थी। दोनों ने मिलकर उस बच्ची का रेप किया फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। 

End of Article