Deva Gurjar murder: राजस्थान के कोटा में हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर की हत्या, कई हमलावरों ने किया था हमला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 5, 2022, 12:00 AM IST

Deva Gurjar: राजस्थान के कोटा के रावतभाटा में कई बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर की हत्या कर दी। देवा गुर्जर बोराबास का रहने वाला था।

Deva Gurjar murder: राजस्थान के कोटा में हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर की हत्या, कई हमलावरों ने किया था हमला

राजस्थान के कोटा में देवा गुर्जर नाम के हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर दी गई है। खबर के अनुसार, लगभग डेढ़ दर्जन हथियारबंद लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। 

'पत्रिका' की खबर के अनुसार, देवा गुर्जर अपने 3-4 साथियों के साथ एक सैलून की दुकान पर था, तभी कार और बाइक से आए कई लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने 10 से 15 मिनट तक हमला जारी रखा और फिर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। उन्होंने देवा गुर्जर पर लाठी, गंडासों, फरसे और पाइपों से हमला किया।

बताया जाता है कि उसे जान से मारने की धमकी मिली थी। इसकी शिकायत उसने थाने में भी करवाई थी। 23 मार्च को उसके फोन पर कॉल आया था। जिसमें कुछ लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी देने वालों ने उससे 10 लाख रुपए भी मांगे थे।

End of Article