स्कूल मैनेजर ने 7वीं की छात्रा को घर बुलाकर किया रेप, वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 27, 2020, 02:39 PM IST

स्कूल मैनेजर ने सातवीं कक्षा की छात्रा को अपने घर बुलाकर पहले रेप किया इसके बाद उसकी वीडियो रिकॉर्ड कर उसे इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।

स्कूल मैनेजर ने 7वीं की छात्रा को घर बुलाकर किया रेप, वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल
Photo Credit: Representative Image

गोरखपुर : 38 वर्षीय स्कूल मैनेजर ने 15 साल की छात्रा के साथ रेप किया और फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा। यह घटना एक महीना पहले की है। मामला गोरखपुर का है। जब लड़की के पिता ने मंगलवार को पुलिस में इसकी शिकायत की तब जाकर पुलिस इस मामले को लेकर हरकत में आई। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी और आरोपी तब तक पुलिस की पकड़ से भाग गया।

पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है साथ ही उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला भी दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक 38 वर्षीय मैनेजर हरेंद्र यादव ने सातवीं की छात्रा को 30 जुलाई को गोरखपुर स्थित अपने घर बुलाया। उसका घर गोरखपुर के गोला एरिया में है। उसने लड़की का रेप किया और फिर उसका वीडियो बना लिया।

इसके बाद उसने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और इंटरनेट पर उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। कुछ दिनों बाद पीड़िता ने अपने परिवार को ये सारी बातें बता दी जिसके बाद उसके पिता ने पुलिस स्टेशन में जाकर इसकी शिकायत कर दी।

20-22 दिनों के बाद भी जब पुलिस आरोपी को नहीं ढ़ूंढ़ पाई तो इस बार पीड़िता ने अपने पिता के साथ खुद जाकर पुलिस को दोबारा शिकायत की।पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 30 जुलाई को उसका मैनेजर उसे अपने घर पर बुलाकर उसके साथ रेप किया। गोला सीओ श्यामदेव ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी का जांच शुरू कर दी गई है।

End of Article