Lalitpur rape case : सपा, बसपा नेता गिरफ्तार, ललितपुर में नाबालिग लड़की से 28 ने किया है रेप 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 16, 2021, 11:34 AM IST

Lalitpur minor rape case : गत मंगलवार को एक 17 साल की लड़की ने 28 लोगों के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया। आरोपियों में लड़की के पिता, कई दलों के नेता सहित तीन अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं।

Lalitpur rape case : सपा, बसपा नेता गिरफ्तार, ललितपुर में नाबालिग लड़की से 28 ने किया है रेप 
Photo Credit: PTI

ललितपुर (उत्तर प्रदेश) : ललितपुर जिले में एक नाबालिग लड़की से रेप मामले में पुलिस ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा), समाजवादी पार्टी (सपा) और एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वालों में दीपक अहीरवार (बीएसपी), तिलक यादव (सपा) और इंजीनियर महेंद्र दुबे शामिल है। यूपी पुलिस के मुताबिक ये तीनों आरोपी मिर्जापुर के एक होटल में छिपे हुए थे, शुक्रवार को इस होटल से इन तीनों की गिरफ्तारी हुई।

रेप करने वालों में लड़की का पिता भी

बता दें कि गत मंगलवार को एक 17 साल की लड़की ने 28 लोगों के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया। आरोपियों में लड़की के पिता, कई दलों के नेता सहित तीन अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। लड़की का आरोप है कि ये सभी पिछले पांच वर्षों से उसका यौन उत्पीड़न करते आ रहे थे। लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने उसके घर के आस-पास की सुरक्षा बढ़ा दी है। 

अब तक 7 आरोपी दबोचे गए

इन तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब 28 में से सात आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस ने लड़की के पिता को भी गिरफ्तार किया है। ललितपुर के पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक का कहना है कि बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग जगहों पर पुलिस लगातार दबिश दे रही है।  पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए झांसी और जालौन जिले से तीन-तीन सहित कुल सात टीमें बनाई गई हैं। शीघ्र ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।    

पिछले 5 सालों से हो रहा था लड़की का रेप

पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि उसके पिता ने पहली बार उसके साथ तब बलात्कार किया जब वह कक्षा 6 में पढ़ रही थी। तब से उसके पिता ने कई मौकों पर उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पिता अन्य लोगों को 'व्यावसायिक उद्देश्यों' के लिए बुलाते थे। उसने कहा कि उसे इन लोगों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए भी मजबूर किया गया था।

End of Article