दिल्ली के मयूर व‍िहार में BJP नेता जीतू चौधरी की गोली मारकर हत्‍या, आरोपियों का पता लगाने में जुटी पुलिस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 20, 2022, 11:47 PM IST

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में बुधवार रात को 2 लोगों ने भाजपा के एक स्थानीय कार्यकर्ता जीतू चौधरी की उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी।

दिल्ली के मयूर व‍िहार में BJP नेता जीतू चौधरी की गोली मारकर हत्‍या, आरोपियों का पता लगाने में जुटी पुलिस

दिल्ली के मयूर विहार में बीजेपी नेता जीतू चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बदमाशों ने बुधवार रात को 8 बजे ये हत्या की। नोएडा के मेट्रो अस्पताल में बीजेपी नेता को मृत घोषित किया गया। पुलिस ने कहा कि 40 साल के जीतू चौधरी को करीब 8:15 बजे अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी और अस्पताल में मृत लाया गया। उपयुक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है और बदमाशों को पकड़ने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि जीतू अपने घर के सामने खून से लथपथ सड़क पर पड़ा मिला। पीड़ित को गोली लगने से चोटें आई थीं। लोगों ने घायल को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। क्राइम टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। मौके से कुछ खाली कारतूस और अन्य महत्वपूर्ण सबूत बरामद किए गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और सीसीटीवी फुटेज की तलाश की जा रही है। विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

End of Article