पूजा नहीं हसीना बानो है सरकार...जब पत्नी की खुली पोल तो घबराया शख्स पहुंचा थाने, बच्चे का हो चुका था खतना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 23, 2022, 11:28 PM IST

पत्नी के धर्म की जानकारी सामने आने के बाद पति के होश उड़ गए। इससे पहले पति कुछ कर पाता उसे भी धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जाने लगा।

पूजा नहीं हसीना बानो है सरकार...जब पत्नी की खुली पोल तो घबराया शख्स पहुंचा थाने, बच्चे का हो चुका था खतना

शादी के 12 साल बाद जब एक पति के सामने पत्नी की सच्चाई आई तो उसके होश उड़ गए। पत्नी को जैसी ही पता चला कि उसका असली धर्म पति को पता चल चुका है, वो गलती मानने के बजाय पति को भी उसी रास्ते पर ले जाने की कोशिश करने लगी। जिसके बाद पति पुलिस के पास पहुंचा और मदद की गुहार लगाई।

पूजा नहीं हसीना बानो

उत्तर प्रदेश के अयोध्या के रहने वाले जगबीर कोरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पति ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी पूजा, जो एक मुस्लिम महिला हसीना बानो है। अब वो उसे भी इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर कर रही है। धर्म परिवर्तन नहीं करने पर उसके परिवार ने सिर काटने की धमकी दी है। यह घटना अयोध्या के शाहनवाजपुर इलाके की बताई जा रही है। 

बच्चे का करा दिया खतना

यह सब तब शुरू हुआ जब जगबीर को अपनी पत्नी के धार्मिक जुड़ाव के बारे में पता चला। हसीना बानो कुछ साल पहले बच्चों को इस्लामिक स्टडीज पढ़ा रही थी। विरोध करने पर पत्नी जगबीर से विवाद हुआ, जिसके बाद पत्नी मायके चली गई। लौटने पर, जगबीर ने पाया कि उसके एक बच्चे का खतना हो गया था।

आरोपी गिरफ्तार

जगबीर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि जब उसे इस बारे में पता चला तो महिला के परिवार ने उसे जबरन इस्लाम कबूल करने के लिए कहा। विरोध करने पर नसीर नाम के शख्स ने जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद शख्स पुलिस के पास गया और शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

End of Article