Pitbull: लखनऊ के बाद अब गुरदासपुर में पिटबुल का अटैक, 13 साल के बच्चे का नोच डाला कान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 30, 2022, 11:00 AM IST

Pitbull: परिवार ने बताया कि पिता और लड़का अपने दोपहिया वाहन से घर लौट रहे थे, तभी पिटबुल कुत्ता जो अपने मालिक के साथ बाहर खड़ा था वह लड़के पर भौंकने लगा।

Pitbull: लखनऊ के बाद अब गुरदासपुर में पिटबुल का अटैक, 13 साल के बच्चे का नोच डाला कान

Pitbull: पंजाब के गुरदासपुर जिले में भी लखनऊ जैसी घटना सामने आई, जहां शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना में एक पालतू पिटबुल कुत्ते ने 13 साल के एक लड़के पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान लड़के का कान बुरी तरह से कट गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि घटना के समय बच्चे के पिता ने बड़ी मुश्किल से अपने लड़के की जान बचाई। घटना गुरदासपुर के गांव कोटली भान सिंह की है।

लखनऊ के बाद अब गुरदासपुर में पिटबुल का अटैक

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक परिवार ने बताया कि पिता और लड़का अपने दोपहिया वाहन से घर लौट रहे थे, तभी पिटबुल कुत्ता जो अपने मालिक के साथ बाहर खड़ा था वह लड़के पर भौंकने लगा। इसके तुरंत बाद मालिक से गलती से कुत्ते का पट्टा गिरा गया, जिसके बाद पिटबुल ने लड़के पर हमला कर दिया।

हमले में घायल लड़का अस्पताल में भर्ती

उसके बाद उसके मालिक ने कुत्ते को अपने कंट्रोल में लिया और घर चला गया। घायल बच्चे को इलाज के लिए बटाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने कहा कि लड़का फिलहाल स्थिर है और उसका इलाज चल रहा है। इससे पहले लखनऊ में इसी तरह की एक घटना में एक 82 साल की रिटायर्ड टीचर को उसके बेटे के पालतू पिटबुल कुत्ते ने मार डाला था।

End of Article