Bulldozer at rape accused in Pratapgarh: प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन परिसर में बने शौचालय में शनिवार की भोर में महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ढूंढ रही थी मगर वो हत्थे नहीं आ रहा था तो ऐसे में प्रतापगढ़ पुलिस की एक तरकीब काम कर गई और रेप आरोपी, बड़े आराम से पुलिस के हत्थे चढ़ गया, इस मामले की खासी चर्चा हो रही है।
बताया जा रहा है कि प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन परिसर में बने शौचालय में बाहर से आई एक महिला यात्री के साथ आरोपी ने रेप किया, बाद में उसके परिजनों ने आकर उसे पकड़ने की कोशिश की तो वो अपने साथियों की मदद से फरार हो गया था, जिसके बाद से पुलिस उसे तलाश रही थी मगर कामयाबी नहीं मिल रही थी।
बुलडोजर वाला आइडिया काम कर गया
रेप केस का खुलासा करने का दबाव अधिक होने के कारण पुलिस किसी भी हालत में उसे गिरफ्तार करने के लिए मशक्कत में जुटी थी ऐसे में बुलडोजर वाला आइडिया काम कर गया बताते हैं कि रेप आरोपी के मकान पर पुलिस के अफसर बुलडोजर लेकर पहुंच गए और चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे में सरेंडर नहीं कराया तो उसका घर गिरा दिया जाएगा।
जानकारी मिलते ही रेप आरोपी के होश फाख्ता हो गए
ये जानकारी मिलते ही रेप आरोपी के होश फाख्ता हो गए और इसका ऐसा प्रभाव हुआ कि महज कुछ ही घंटे बाद आरोपी के शहर एक स्थान पर मौजूद होने की जानकारी पुलिस को मिल गई इसके बाद पुलिस टीम ने जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

