लड़की ने बीच सड़क कैब ड्राइवर को पीटा, वायरल हो रहा वीडियो, जानें पूरा मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 1, 2021, 08:31 PM IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि ये वीडियो लखनऊ का है। इस वीडियो में एक युवती एक कैब ड्राइवर और उसके भाई की बीच सड़क पर बेरहमी से पिटाई कर रही है।

लड़की ने बीच सड़क कैब ड्राइवर को पीटा, वायरल हो रहा वीडियो, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की एक कैब ड्राइवर की पिटाई कर रही है। ये वीडियो अवध क्रॉसिंग का बताया जा रहा है, जहां लड़की ड्राइवर को एक के बाद एक कई थप्पड़ मार रही है। हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि ये वीडियो कबका है।

सोशल मीडिया पर मेघ अपडेट्स ने 2 वीडियो अपलोड किए हैं। पहले वीडियो पर लिखा है, 'अवध क्रॉसिंग, लखनऊ, यूपी में एक लड़की लगातार एक आदमी (कार के चालक) की पिटाई कर रही है और कथित तौर पर उसके फोन को नुकसान पहुंचा रही है।' एक और वीडियो में वो दूसरे शख्स को पिटती दिख रही है। इस वीडियो के साथ लिखा है, 'यहां तक ​​कि कैब ड्राइवर को बचाने आए व्यक्ति के साथ भी मारपीट की गई। उसे (लड़की) यह कहते हुए सुना जा सकता है कि कार ने उसे टक्कर मारी।' 

एक रिपोर्ट के अनुसार, कैब ड्राइवर ने उसे टक्कर मारी, जिसके बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने कैब को रुकवा लिया। इसके बाद युवती ने पिटाई शुरू कर दी। चालक के भाई ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उसे भी मारा गया। ये भी बताया जा रहा है कि चालक ने युवती को गाली भी दी थी। 
 

End of Article