Muzaffarnagar Suicide News: बहू लगा रही थी फांसी, ससुर बोला- वो अपने आप लटक रही है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2021, 11:47 AM IST

यूपी के मुजफ्फरनगर से हैरान करने वाली खबर है। एक लड़की खुद को फांसी लगा रही है और मौके पर मौजूद ससुर ना सिर्फ पूरी वारदात की वीडियो बनाता है बल्कि कहता है वो अपने आप लटक रही है।

Muzaffarnagar Suicide News: बहू लगा रही थी फांसी, ससुर बोला- वो अपने आप लटक रही है

दहेज के दानवों की शिकार एक और महिला हो गई। लेकिन जिस हकीकत का जिक्र हम करने जा रहे हैं उसे पढ़कर चौंकना लाजिमी है। यह घटना कुछ इस तरह की है सास और ससुर अपनी बहू को मरते हुए ना सिर्फ देख रहे थे बल्कि उसका वीडियो बना रहे थे ताकि कोई उनके ऊपर कोई इल्जाम ना लगा सके। मामला यूपी के मुजफ्फरनगर का है जहां एक महिला ने खुद को फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। हद की बात यह है कि उसके सास ससुर मरते हुए देखते रहे। लेकिन बचाने की कोशिश नहीं की। 

मरती रही बहू, ससुर बनाता रहा वीडियो
पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला बार बार दहेज की मांग से तंग आ चुकी थी और एक दिन उसने इतना बड़ा निर्णय ले लिया जिसमें उसने अपनी जिंदगी समाप्त कर ली। मृतक कोमल की खुदकुशी की पूरी कवायद का उसके सास और ससूर वीडियो बनाते हैं और यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं अपने आप लटक रही है। लेकिन मुजफ्फरनगर पुलिस अधीक्षक का कुछ और ही कहना है, उनके मुताबिक वीडियो में आवाज को कोमल के ससुर का ही है।लेकिन उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की थी। यह बात अलग है कि कोमल के परिवार का कुछ और ही कहना है। 

चार आरोपी गिरफ्तार
कोमल के पिता कहना है कि 2019 में उनकी बेटी की शादी आशीष से हुई थी। उसने शादी के समय पांच लाख रुपए और एक बाइक दी थी। लेकिन लड़के के पिता देवेंद्र, उसकी मां सविता और उसके भाई खुश नहीं थे। 6 महीने के बाद उन लोगों ने कोमल को मारना शुरू किया और घर के बाहर फेंक दिया। गांव के बड़े बुजुर्गों ने समझौत कराके लड़की को ससुराल भेजा। दो महीने के बाद लड़कों वालों ने एक लाख 20 हजार की मांग की। उनका कहना था कि अगर पैसे नहीं मिले तो आशीष की शादी कहीं और कर देंगे। उन चारों ने मिलकर उनकी बेटी को मार डाला। इस मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 





End of Article